बिहार पुलिस की शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वैशाली में तेल टैंकर से 1413 लीटर शराब बारामद

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

थाने में बरामद टैंकर

Vaishali News : बिहार में शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन इस बार उनका दांव वैशाली पुलिस के सामने नहीं चल सका. भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक टैंकर लॉरी से 1413 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है.

विज्ञापन

Vaishali News : (कैफ अहमद) बिहार में शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन इस बार उनका दांव वैशाली पुलिस के सामने नहीं चल सका. भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक टैंकर लॉरी से 1413 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गए.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

वैशाली जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 जून को भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर बखरा गांव में खड़ी एक संदिग्ध टैंकर लॉरी में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है.

एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-2 (लालगंज) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर टैंकर की तलाशी ली.

टैंकर से निकली 1413 लीटर विदेशी शराब

जांच के दौरान पुलिस को टैंकर के अंदर से 1413 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. तस्करों ने शराब को बेहद शातिर तरीके से टैंकर में छिपाकर रखा था ताकि किसी को शक न हो. पुलिस ने शराब के साथ पूरी टैंकर लॉरी को भी जब्त कर लिया.

तस्करों की तलाश में जारी है छापेमारी

इस मामले में भगवानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है.

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का लगातार शिकंजा

वैशाली पुलिस का कहना है कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read : सारण के मढ़ौरा में भव्य ‘श्री शतचंडी महायज्ञ’ की शुरुआत, 7 दिनों तक मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन