आपदा पीड़ितों को वैशाली जिला प्रशासन का बड़ा सहारा, 13 परिवारों के बीच बांटे गए 52 लाख के चेक

Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

Hajipur News: वैशाली जिले में आपदा राहत के तहत 13 पीड़ित परिवारों को 52 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई. डूबने, अगलगी और आंधी-तूफान जैसी घटनाओं में प्रभावित परिवारों को यह सहायता दी गई. इस दौरान लंबित मामलों का भी निपटारा किया गया और राघोपुर, हाजीपुर, पातेपुर सहित कई प्रखंडों के लाभार्थियों को राहत मिली.

विज्ञापन

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)
Hajipur News: वैशाली जिला प्रशासन द्वारा आपदा राहत के तहत विभिन्न स्थानीय आपदाओं में जान गंवाने वाले 13 लोगों के आश्रित परिवारों के बीच कुल 52 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक वितरण किया गया. इस दौरान आयोजित विशेष शिविर में लाभार्थी परिवारों को यह सहायता राशि प्रदान की गई.

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार सहायता राशि निम्नलिखित मामलों में प्रदान की गई—

  • पानी में डूबने से 11 लोगों की मृत्यु
  • अगलगी की घटना में 1 व्यक्ति की मृत्यु
  • आंधी-तूफान से 1 व्यक्ति की मृत्यु

इन प्रखंडों के परिवारों को मिला लाभ

  • राघोपुर: 3 परिवार
  • हाजीपुर: 3 परिवार
  • पातेपुर: 4 परिवार
  • बिदुपुर: 1 परिवार
  • भगवानपुर: 1 परिवार
  • राजापाकर: 1 परिवार

लंबित मामलों का भी हुआ निपटारा

विशेष शिविर के दौरान वर्षों से लंबित आपदा राहत मामलों का भी निपटारा किया गया. इनमें वर्ष 2022, 2023 और 2024 के एक-एक मामले तथा वर्ष 2025 के 10 मामलों का निष्पादन किया गया.

कुल मिलाकर 13 पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान की गई.

प्रशासन का आश्वासन

जिला प्रशासन ने कहा कि आपदा पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के लिए आगे भी इसी तरह त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी. सरकार की यह अनुदान राशि प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक संबल का कार्य करती है, हालांकि जीवन की क्षति की भरपाई संभव नहीं है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन