वैशाली जिला प्रशासन की बड़ी पहल: आज से हर प्रखंड में लगेगा जन-कल्याण शिविर, एक छत के नीचे होगा समस्याओं का समाधान

Updated:
विज्ञापन
वैशाली जिला प्रशासन की बड़ी पहल: आज से हर प्रखंड में लगेगा जन-कल्याण शिविर, एक छत के नीचे होगा समस्याओं का समाधान

Hajipur News: वैशाली जिले के सभी 16 प्रखंडों में 18 जून तक सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर आयोजित हो रहे हैं. यहां आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, केसीसी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन समेत कई सरकारी योजनाओं के आवेदन, ई-केवाईसी और सत्यापन की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी.

विज्ञापन

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)
Hajipur News: वैशाली जिले के आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज से 18 जून तक वैशाली के सभी 16 प्रखंडों में तीन दिवसीय सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इन शिविरों में केंद्र और बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी.

एक ही परिसर में मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

शिविर में लोग निम्नलिखित योजनाओं के लिए आवेदन, पंजीकरण, ई-केवाईसी, सत्यापन तथा शिकायतों के निवारण जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.

  • आयुष्मान भारत कार्ड
  • 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
  • किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर–मुफ्त बिजली योजना
  • पीएम स्वनिधि योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजना
  • मुख्यमंत्री उद्यमी योजना
  • मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना
  • लखपति दीदी योजना
  • दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं
  • बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) से संबंधित सेवाएं
  • अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं

प्रत्येक योजना के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था

प्रशासन द्वारा प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. साथ ही हेल्प डेस्क पर कर्मियों द्वारा आवेदन भरने, दस्तावेजों की जांच और आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी.

स्वास्थ्य जांच की भी मिलेगी सुविधा

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल स्टॉल लगाया जाएगा, जहां रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर की जांच और सामान्य स्वास्थ्य परामर्श निःशुल्क उपलब्ध रहेगा.

ये जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में आते समय आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और संबंधित योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं. इससे मौके पर ही आवेदन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा सकेंगी.

लंबित आवेदनों वाले लोगों के लिए सुनहरा अवसर

यह शिविर विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा जो अब तक किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं या जिनके आवेदन लंबित हैं. एक ही स्थान पर कई योजनाओं की सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय और खर्च दोनों बचेगा.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से पांच साल की बच्ची की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 न्यूज़ चैनल से की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं.

बिहार की राजनीति, प्रशासन, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग करते हैं. राज्य की राजनीतिक गतिविधियों, नीतिगत फैसलों और उनके आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. इसके साथ ही वे कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन