Bihar Train News: 2 मिनट रुकने वाली ट्रेनें मेला के दौरान सुलतानगंज में 5 मिनट रुकेगी, तेजस राजधानी एक्सप्रेस का नहीं होगा ठहराव

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

सुलतानगंज स्टेशन

Bihar Train News: सामान्य दिनों में जिस एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट के लिए होती थी, वह मेला के दौरान पांच मिनट के लिए रुकेगी. यह फैसला रेल डिवीजन के वरीय पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है. यह मेला तक ही प्रभावी रहेगा और फिर से दो मिनट का ही ठहराव हो जायेगा.

विज्ञापन

Bihar Train News, ललित किशोर मिश्र, भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के मद्देनजर रेलवे ने मेला के दौरान सुलतानगंज स्टेशन पर सभी ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की थी. आज जानकारी मिली है कि आनंद बिहार टर्मिनल से सुलतानगंज, भागलपुर होते हुए अगरतला जाने वाली अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं किया गया है. ऐसे सामान्य दिनों में भी यह ट्रेन सुलतानगंज स्टेशन पर नहीं रुकती है. इतना ही नहीं सामान्य दिनों में सुलतानगंज में नहीं रुकने वाली मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें दो मिनट के लिए रुकेगी.

अधिकारी को हर दिन देना होगा रिपोर्ट

श्रावणी मेला में सुलतानगंज स्टेशन पर विधि व्यवस्था व अन्य व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए मालदा डिवीजन के अधिकारी की प्रतिनियुक्ति होगी. यह अधिकारी सावन तक मेला में सुलतानगंज में रहेंगे. इतना ही नहीं ये अधिकारी हर दिन की रिपोर्ट डीआरएम, सीनियर डीसीएम को देंगे.

क्या बोले सीनियर डीसीएम

सीनियर डीसीएम मिस अंजन ने कहा कि श्रावणी मेला में सुलतानगंज स्टेशन पर अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं किया जायेगा. रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य भी कई फैसले लिए हैं. यहां सभी ट्रेनों का ठहराव होगी, इससे दूर दराज के श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में स्कूलों का समय बदला, 23 जून से नया टाइम टेबल, जानें कितने बजे शुरू होगी क्लास

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन