Bihar School Timing: बिहार में स्कूलों का समय बदला, 23 जून से नया टाइम टेबल, जानें कितने बजे शुरू होगी क्लास

Updated:
विज्ञापन

Bihar School Timing: बिहार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि गर्मी की छुट्टियों के बाद बिहार के सभी सरकारी स्कूलों का संचालन अब नए समयानुसार होगा. 23 जून से कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से लेकर अपराह्न 4:00 बजे तक चलेंगी. सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar School Timing: बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के बाद पढ़ाई अब नए टाइम टेबल के अनुसार होगी. राज्य के 81 हजार से अधिक प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अब 23 जून 2025 से कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलेंगी. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले गर्मी को देखते हुए बदला गया था समय

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 7 अप्रैल से 1 जून 2025 तक स्कूलों के संचालन के लिए विशेष शेड्यूल लागू किया था. इस दौरान स्कूलों का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रखा गया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फिर से नियमित पढ़ाई

2 जून से 22 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं. छुट्टियों के बाद 23 जून से स्कूलों में पढ़ाई फिर से शुरू होगी, लेकिन सुबह जल्दी नहीं बल्कि निर्धारित नए समय सुबह 9:30 से 4 बजे तक.

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सुबह 9.30 से 10 बजे तक विद्यालयों में प्रार्थना होगी. पहली घंटी 10 से 10.40 बजे तक चलेगी. दूसरी घंटी 10.40 से 11.20 बजे तक चलेगी. तीसरी 11.20 से मध्याह्न 12 बजे तक चलेगी. टिफिन 12 से अपराह्न 12.40 बजे तक होगी. इस दौरान प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को भोजन परोसे जाएंगे.

फिर 12.40 से 1.20 बजे तक चौथी घंटी चलेगी और 1.20 से 2 बजे तक पांचवीं घंटी चलेगी. 2 बजे से 2.40 बजे तक छठी, 2.40 से 3.20 बजे तक सातवीं और अंत में 3.20 से 4 बजे तक आठवीं घंटी चलेगी. इसके बाद छुट्टी और बच्चे अपने घर चले जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में पेपरलेस होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया, 1990 से 1995 तक के दस्तावेज होंगे स्कैन, हर रिकॉर्ड मिलेगा ऑनलाइन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन