Bihar: बिहार में पेपरलेस होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया, 1990 से 1995 तक के दस्तावेज होंगे स्कैन, हर रिकॉर्ड मिलेगा ऑनलाइन

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

Bihar Bhumi (सांकेतिक तस्वीर )

Bihar: बिहार के निबंधन कार्यालयों में दस्तावेजों के डिजिटलीकरण की ऐतिहासिक पहल शुरू हो गई है. राज्य के सभी 38 जिलों में पुराने कागजी दस्तावेजों को स्कैन कर डिजिटल रूप में संग्रहित किया जा रहा है. इस कदम से सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar: बिहार के निबंधन कार्यालयों में कागज़ी दस्तावेजों के बोझ को कम करने और सेवाओं को डिजिटल रूप में आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल शुरू हो चुकी है. मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में दस्तावेजों के डिजिटलीकरण का काम प्रारंभ कर दिया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा. इस महत्वाकांक्षी कार्य की शुरुआत के तहत पहले चरण में वर्ष 1990 से 1995 तक के दस्तावेजों को स्कैन कर डिजिटल रूप में संग्रहित किया जाएगा.

पारदर्शी होगी प्रक्रिया

इसके लिए विभाग द्वारा चयनित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कार्य की गति तेज हो और अपलोडिंग में कोई ढिलाई न रहे. इस डिजिटल पहल से न केवल निबंधन कार्यालयों की कार्यप्रणाली अधिक दक्ष और पारदर्शी होगी, बल्कि आम जनता को भी पुराने दस्तावेजों की खोज, प्रमाणन और सत्यापन में काफी सुविधा मिलेगी. अधिकारियों का मानना है कि इससे फर्जीवाड़ा रोकने और सरकारी राजस्व की पारदर्शी निगरानी सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सेफ रहेगा डॉक्यूमेंट

उत्पाद एवं निबंधन महानिरीक्षक रजनीश कुमार सिंह ने इस कार्य की समीक्षा के दौरान कहा कि डिजिटल रिकॉर्ड आने वाले समय में न केवल कार्यालय की कार्यक्षमता बढ़ाएगा बल्कि नागरिकों को भी समयबद्ध सेवा मिलेगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेजों की सुरक्षा और सुगमता, दोनों सुनिश्चित हो सकेगी.

डिजिटलीकरण के इस सफर की शुरुआत ने निबंधन विभाग को एक नई दिशा दी है, जो आने वाले समय में राज्य में पेपरलेस और पारदर्शी प्रशासन की मजबूत नींव रखेगा. समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिला अवर निबंधन संयुक्त अवर निबंधन एवं मुख्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें: बिना नाम लिए किसे महागठबंधन का सीएम फेस बता गए कांग्रेस प्रभारी, बोले- ‘हमारे माइंड में तो कोई डाउट नहीं है’

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन