बिहार को कांवरिया पथ, फोरलेन सड़क और बाइपास की सौगात, केंद्रीय मंत्री से ई. शैलेन्द्र की मुलाकात के बाद मिला आश्वासन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road Construction: हाजीपुर से मुजफ्फरपुर के बीच लगभग 50 किलोमीटर लंबा कांवरिया पथ बनाया जाएगा. बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान बिहार के लिए कई रोड प्रोजेक्ट्स को लेकर आश्वासन दिया गया.

विज्ञापन

Bihar Road Construction: हाजीपुर से मुजफ्फरपुर तक करीब 50 किलोमीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा कांवरिया पथ बनाने के लिए जरूरी कदम उठाया गया है. इस परियोजना की डीपीआर तैयार करने की मंजूरी मिल गई है. खास बात यह है कि नया कांवरिया पथ एनएच-22 के किनारे एनएचएआई की जमीन पर विकसित किया जाएगा. इसे सुल्तानगंज-बाबाधाम की तर्ज पर तैयार करने की योजना है.

यह फैसला पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मुलाकात के बाद लिया गया. इस दौरान बिहार की कई अहम सड़क और पुल परियोजनाओं पर चर्चा हुई और केंद्र की ओर से कई योजनाओं को जल्द मंजूरी देने का भरोसा मिला.

इन योजनाओं पर की गई चर्चा

इस मुलाकात की तस्वीरों को मंत्री ई. शैलेन्द्र ने एक्स के जरिए शेयर भी किया. इसमें दोनों के बीच क्या बातचीत हुई और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से क्या कुछ आश्वासन मिला, इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'विक्रमशिला सेतु के समानांतर पॉन्टून ब्रिज, मुजफ्फरपुर–बरौनी NH-122 का फोर लेन चौड़ीकरण और पूर्वी बाईपास, NH-139 के नौबतपुर से झारखंड सीमा तक चार लेन निर्माण, NH-333 और NH-333A से जुड़ी परियोजनाओं, बिहपुर–फुलौत कोसी पुल से गोविंदपुर–मुशहरी और कहारपुर को एप्रोच रैम्प से जोड़ने, भागलपुर–बलदौर NH-133E, हाजीपुर से बिदुपुर तक गंगा के उत्तरी किनारे एलिवेटेड सड़क और केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के अंतर्गत नई योजनाओं की स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे'.

आखिर क्यों जरूरी है नया कांवरिया पथ?

सारण के पहलेजा घाट से श्रद्धालु गंगाजल लेकर मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पैदल यात्रा करते हैं. श्रावणी मेले के दौरान यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए हर सप्ताह तीन दिनों तक हाईवे की एक लेन बंद करनी पड़ती है. इसका सीधा असर आम यात्रियों और मालवाहक वाहनों पर पड़ता है और कई जगह लंबा जाम लग जाता है.

नया कांवरिया पथ बनने के बाद श्रद्धालुओं के लिए अलग रास्ता उपलब्ध होगा. इससे एक ओर कांवरियों की यात्रा आसान होगी, जबकि दूसरी ओर हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही भी सुचारू रहने की उम्मीद है.

केंद्रीय मंत्री से मिला आश्वासन

पथ निर्माण मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि इसके अलावा एनएच-139 के कायाकल्प, मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन, मुजफ्फरपुर ईस्टर्न बाइपास, नौबतपुर से झारखंड सीमा तक फोरलेन सड़क, जमुई क्षेत्र में 4-लेन सड़क और जमुआ नदी पर 4-लेन पुल जैसी परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई. इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने इन परियोजनाओं को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया.

पीएम और सीएम पर जताया विश्वास

आखिर में पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार की कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी. साथ ही राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी.

Also Read: पत्नी के नाम 6 बीघा जमीन, 40 लाख के जेवर, आलीशान घर, DPO अजीत अमर के ठिकाने पर EOU की रेड में क्या-क्या मिला?


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन