गिरिडीह में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गिरिडीह में युवक की हत्या हो गयी है. घटना को अंजाम उसके साथ काम करने वाले दूसरे साथी ने ही दी है. मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है.
गिरिडीह : गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र में गुरूवार देर रात एक युवक की हत्या गला रेत कर दी गयी. घटना को अंजाम उसके साथ काम करने वाले दूसरे साथी ने ही दी. मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है. वह महाराष्ट्र का रहने वाला है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक मृतक राजेश कुमार और उसका दोस्त रमेश कुमार एक होटल में साथ काम करते थे. उनके साथ काम करने वाले सहकर्मी बताते हैं कि दोनों के बीच हमेशा किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था. गुरुवार को भी उन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान रमेश ने गुस्से में आकर तेज धार वाली चाकू से उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद वहां सो रहे अन्य कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजू मुंडा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया.
Also Read: गिरिडीह : कपड़ा व्यवसायी के आवास से चार लाख की चोरी, कुंडी तोड़कर घर के अंदर पहुंचा चोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










