VIRAL VIDEO: मास्क न पहनने पर एक्टर वीर दास पर भड़का पड़ोसी, फिर छींका- दी थप्पड़ मारने की धमकी, जानें पूरा मामला
Vir Das- एक्टर और कॉमेडियन वीर दास के साथ उनके एक पड़ोसी ने बदसलूकी की, जिसका वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वीर लगातार अपने पड़ोसी से दूरी बनाए रखने की बात कह रहे हैं तो वही पड़ोसी उनके करीब आकर उनके ऊपर छींक देता है. इस वीडियो में पड़ोसी एक्टर को बार-बार मास्क पहनने को कह रहे हैं लेकिन अपने घर के दरवाजे पर खड़े दास हर बार यही कहते हैं कि वो अपने घर पर है इसलिए उन्होंने मास्क नहीं पहना है. वीडियो में व्यक्ति वीर को मारने के लिए उनके पास भी आया और कहा, हंस मत! मैं तुझे थप्पड़ मार दूंगा.’
एक्टर और कॉमेडियन वीर दास (Vir Das) के साथ उनके एक पड़ोसी ने बदसलूकी की, जिसका वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वीर लगातार अपने पड़ोसी से दूरी बनाए रखने की बात कह रहे हैं तो वही पड़ोसी उनके करीब आकर उनके ऊपर छींक देता है. इस वीडियो में पड़ोसी एक्टर को बार-बार मास्क पहनने को कह रहे हैं, लेकिन अपने घर के दरवाजे पर खड़े दास हर बार यही कहते हैं कि वो अपने घर पर है इसलिए उन्होंने मास्क नहीं पहना है. वीडियो में व्यक्ति वीर को मारने के लिए उनके पास भी आया और कहा, हंस मत! मैं तुझे थप्पड़ मार दूंगा.’
Also Read: करण जौहर के घर काम करने वाले 2 लोग कोरोना पॉजिटिव, परिवार सहित कोरेंटिन में निर्माता
दरअसल, वीर दास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मौजूद एक्टर का पड़ोसी उन्हें बार बार एक्टर को मास्क पहनने को कह रहा है. लेकिन अपने घर के दरवाजे पर खड़े वीर दास बार-बार यही कह रहे हैं कि आप मुझसे 6 फीट दूर रहे. पड़ोसी ने पुलिस को बुलाने और थप्पड़ मारने की धमकी दी. पड़ोसी वीर दास के करीब आकर उनके ऊपर छींकने की भी कोशिश की. वीर दास ने साफ कहा कि वे अपने घर पर खड़े हैं तो एक भी इंच नहीं हिलेंगे.
https://twitter.com/thevirdas/status/1264612718247641088
वीडियो में पड़ोसी बार बार ये कहता दिखा कि इस घर में मेरे माता-पिता का निधन हुआ है. उन्होंने हमें इस घर में पैदा किया है. अब वे तुम्हें डराएंगे, सोने नहीं देंगे. वो बार-बार वीर दास से कहता कि ये उनका घर है, उनकी प्रोपर्टी है. वीर दास ने पड़ोसी को जवाब देते हुए कहा कि वे इस घर का किराया देते हैं. ये उनकी प्रॉपर्टी नहीं है.
वीर दास का कहना है कि उस शख्स के आरोप गलत हैं. वीर ने उस शख्स का वीडियो शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘लॉकडाउन पड़ोसी. मैं दो-तीन घर आगे रह रहे अपने दोस्त कवि को खाने के लिए कुछ खाना दे रहा था. हम एक दूसरे से 15 फीट से ज्यादा की दूरी पर थे और खाना बनने का इंतजार कर रहे थे. मैं अपने घर पर था और वो बाहर था. उस वक्त यह हुआ.’
इस वीडियो के साथ ही वीर दास ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है उन्होंने स्टेटमेंट में लिखा, ‘ यह अजीब शाम थी. मैं ग्राउंड फ्लोर पर पर रहता हूं. मेरे घर के बाहर बैठने की छोटी सी जगह है. करीब रात 10 बजे मेरा एक पड़ोसी आया, क्योंकि हमने उसके लिए भी रात का खाना बनाया था. हम ऐसा उसके और परिसर में रहने वाले कुछ अन्य लोगों के लिए भी करते हैं. हमने उसे 15 फुट दूर एक कुर्सी दी और इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया था. उसने मास्क भी पहना था, जो उसने सिगरेट पीने के लिए नीचे किया.
Detailed Statement. pic.twitter.com/k9hWTW99JZ
— Vir Das (@thevirdas) May 24, 2020
वीर दास ने आगे लिखा, ‘यह आदमी जो मेरा मकान मालिक भी नहीं है. वह एनेक्सी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रहता है. वह इस बात से गुस्सा था कि मेरे मकान मालिक को विरासत में यह मकान मिला है, जिसमें मैं रहता हूं और वो नहीं. मुझे नहीं पता कि एक बुजुर्ग का मुझे मारने की धमकी देना, मुझ पर छींकना या उसके मृत माता-पिता मुझे डराए यह कहना, उत्पीड़न है कि नहीं लेकिन यह बेहूदा जरूर है.’ वहीं, एक्टर के मुताबिक, उन्होंने पड़ोसी का वीडियो इसलिए शेयर किया क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि वह शख्स मीडिया में जाकर झूठी बातें फैलाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










