Varanasi News: महिला को झांसा दिया और गहने लेकर शातिर फरार, दोनों आरोपियों की जारी है तलाश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Oct 2021 3:15 PM
टप्पेबाजों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए महिला डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल को निशाना बनाया. अध्यापिका कुछ समझ पातीं उससे पहले शातिर उनकी चेन और अंगूठी लेकर चंपत हो गए. महिला की सूचना पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
Varanasi News: एक बार फिर से वाराणसी शहर में टप्पेबाजों ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है. शहर में आए दिन ठगी की घटनाएं हो रही हैं. सोमवार को टप्पेबाजों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए महिला डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल को निशाना बनाया. अध्यापिका कुछ समझ पातीं उससे पहले शातिर उनकी चेन और अंगूठी लेकर चंपत हो गए. महिला की सूचना पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह रिक्शे से महिला डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा सिंह भीम नगर स्थित अपने कॉलेज जा रही थीं. पीड़िता के मुताबिक उनके पास एक युवक खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए आया.
इसी बीच उनसे महिला अध्यापिका को गले में चेन और अंगूठी नहीं पहनने की बात कहने लगा. अचानक उसका दूसरा साथी आया और उसने अपने गले से चेन उतारकर दे दिया. उसके बाद अध्यापिका ने भी अपनी चेन उतारकर दे दी. महिला को जब तक कुछ समझ में आता जालसाज उनका गहना लेकर फरार हो चुका है.
आरोपी ने महिला अध्यापिका को गले में चेन और अंगूठी नहीं पहनने की सलाह दी. अचानक उसका दूसरा साथी आया और उसने अपने गले से चेन उतारकर उसे दे दिया. यह देखकर महिला ने भी अपनी चेन और अंगूठी उतारकर दे दी. महिला जब तक कुछ समझ पाती आरोपी गहने लेकर वहां से रफूचक्कर हो गया.
Also Read: Exclusive: जानिये वाराणसी के उस दुर्गा मंदिर के बारे में, जहां प्रियंका गांधी करेंगी दर्शन-पूजन
पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला डाल दिया गया है. पुलिस ने टप्पेबाजों की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी है.
(रिपोर्ट: विपिन सिंह, वाराणसी)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










