ePaper

UP News: सीएम योगी पहुंचे कुशीनगर, एयरपोर्ट और पीएम मोदी की रैली स्थल का किया निरीक्षण

Updated at : 12 Oct 2021 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: सीएम योगी पहुंचे कुशीनगर, एयरपोर्ट और पीएम मोदी की रैली स्थल का किया निरीक्षण

UP News: सीएम योगी मंगलवार को कुशीनगर पहुंचे. यहां उन्होंने इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पीएम मोदी की रैली स्थल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

कुशीनगर/गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कुशीनगर पहुंचे. यहां उन्होंने इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली स्थल का निरीक्षण किया. पीएम मोदी 20 अक्टूबर को कुशीनगर आ रहे हैं. यहां वे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

सीएम योगी ने कुशीनगर पहुंचकर पीएम मोदी के आगमन को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ भी बैठक की.

Also Read: पीएम मोदी 20 अक्टूबर को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे लोकार्पण, इन वोटरों को रिझाने की होगी कोशिश

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान सांसद विजय दुबे, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल, सीडीओ अनुज मलिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read: दिवाली-दशहरा में कोयले की संकट ने UP में बिजली विभाग की बढ़ाई चिंता, सीएम योगी ने लिखा PM Modi को पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 20 अक्टूबर को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति और विशेष प्रतिनिधि मंडल भी उपस्थित रहेगा. मंच से प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण करने के पश्चात आई हुई जनता को संबोधित करेंगे और 2022 में जीत दिलाने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगेंगे.

लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं इस सभा में लगभग 3 लाख लोगों को बुलाने का लक्ष्य भी रखा गया है. माना जा रहा है कि मंच पर प्रधानमंत्री के साथ बौद्ध भिक्षु भी उपस्थित रहेंगे.

Also Read: UP Election 2022: जयंत चौधरी 31 अक्टूबर को जारी करेंगे रालोद का घोषणा पत्र, कहा- योगी नहीं भोगी हैं सीएम

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को 2014 का लोकसभा, 2017 का विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति व जनजाति का भारी सहयोग मिला था और भाजपा अपने इस वोट बैंक को सहेजने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लोकार्पण के बाद पर्यटन को जहां पंख लगेंगे, वहीं विकास की रफ्तार व अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंध भी प्रगाढ़ होंगे.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola