Train Accident : राजस्थान के अजमेर में ट्रेन हादसा, 4 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Train Accident : राजस्थान के अजमेर में ट्रेन हादसे का हो गया. घटना देर रात की बताई जा रही है. इस हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर से ट्रेन हादसे की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, हादसे में सुपरफास्ट ट्रेन के 4 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना देर रात 1:00 बजे की बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साबरमती एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर हुई है.

रात करीब एक बजे हुआ हादसा

हादसे को लेकर अधिकारियों ने बताया कि साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन के इंजन समेत चार डिब्बे मदार रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए. हादसे की खबर के बाद राहत बचाव दल फौरन घटनास्थल पर पहुंचा. कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. कुछ यात्रियों ने मीडिया से बात की और बताया कि घटना रात करीब एक बजे की है. वे सो रहे थे तभी अचानक तेज आवाज उनके कानों तक पहुंची जिसके बाद वे डर गये.

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, कपलिंग निकलने से दो टुकड़ों में बंटी मालगाड़ी, मौके पर अफरा-तफरी

डिब्बों और इंजन को पटरी पर लाने का प्रयास जारी

राहत बचाव दल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) और वरिष्ठ अधिकारी भी हैं. पटरी से उतरे डिब्बों और इंजन को पटरी पर लाने का प्रयास जारी है.
राहत बचाव दल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) और वरिष्ठ अधिकारी भी हैं. पटरी से उतरे डिब्बों और इंजन को पटरी पर लाने का प्रयास जारी है.

हादसे के बाद जोरदार झटका लगा

जिस वक्त हादसा हुआ ज्यादातर यात्री सो रहे थे. अचानक लोगों को जोरदार झटका लगा. सीटों पर सो रहे यात्री नीचे गिर गये और सहम गये. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद रेल अधिकारी देर से घटनास्थल पर पहुंचे जिससे यात्रियों के बीच नाराजगी देखी गई.

ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया. इसके बाद भी साबरमती एक्सप्रेस की टक्कर मालगाड़ी से हो गई.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola