ePaper

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग के स्वाधार गृह से 7 नाबालिग लड़कियां फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Updated at : 22 Nov 2022 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग के स्वाधार गृह से 7 नाबालिग लड़कियां फरार, तलाश में जुटी पुलिस

हजारीबाग के कल्लू चौक के कोलघाटी मार्ग स्थित स्वाधार गृह से सात नाबालिग लड़कियां फरार हो गयी हैं. इस संबंध में स्वाधार गृह की अधीक्षक पूनम साहू ने थाने में आवेदन दिया है. पुलिस फरार नाबालिग लड़कियों की तलाश कर रही है. स्वाधार गृह में 25 महिलाएं व नाबालिग लड़कियों को रखा गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के स्वाधार गृह से सात नाबालिग लड़कियां फरार हो गयी हैं. शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है. 21 नवंबर की रात नाबालिग लड़कियां फरार हुई हैं. सूचना मिलने के बाद स्वाधार गृह की अधीक्षक पूनम साहू ने थाने में आवेदन दिया है. इसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है. आपको बता दें कि समर्पण संस्था द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है. स्वाधार गृह में पीड़ित, प्रताड़ित, निराश्रित महिलाएं व नाबालिगों को रखा जाता है.

स्वाधार गृह से नाबालिग लड़कियां फरार

हजारीबाग के कल्लू चौक के कोलघाटी मार्ग स्थित स्वाधार गृह से सात नाबालिग लड़कियां फरार हो गयी हैं. इस संबंध में स्वाधार गृह की अधीक्षक पूनम साहू ने थाने में आवेदन दिया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस फरार नाबालिग लड़कियों की तलाश कर रही है. हालांकि अब तक फरार नाबालिग लड़कियां नहीं मिली हैं.

Also Read: Jharkhand Vidhansabha Sthapna Diwas: सम्मान में मिली राशि का क्या करेंगे उत्कृष्ट विधायक विनोद कुमार सिंह

21 नवंबर की रात फरार हुईं नाबालिग लड़कियां

हजारीबाग के कल्लू चौक स्थित स्वाधार गृह में 25 महिलाएं व नाबालिग लड़कियों को रखा गया है. 21 नवंबर की रात को सात नाबालिग लड़कियां फरार हो गयी हैं. आपको बता दें कि स्वाधार गृह में पीड़ित, प्रताड़ित, निराश्रित महिलाएं व नाबालिगों को रखा जाता है.

Also Read: झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने बस हादसे में मृत सिख समुदाय के 7 श्रद्धालुओं के आश्रितों को सौंपी मदद राशि

फरार नाबालिग लड़कियों की तलाश कर रही पुलिस

स्वाधार गृह की अधीक्षक पूनम साहू ने कहा कि रात में सात नाबालिग लड़कियां फरार हो गयी हैं. फरार नाबालिगों की तलाश की जा रही है. कोर्रा थाना में भी इस संबंध में आवेदन दिया गया है. पुलिस फरार नाबालिग लड़कियों की तलाश कर रही है.

Also Read: Vidhansabha Sthapna Diwas Live: झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर तीन दिनों तक चलेगा समारोह

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola