साप्ताहिक राशिफल, 11 से 17 सितंबर 2022: मेष, वृष, सिंह समेत इन राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार

साप्ताहिक राशिफल, 11 सितंबर से 17 सितंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए यह सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा लेकिन पूरे हफ्ते की बेहतर प्लानिंग के लिए एक बार इस हफ्ते कर साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

मेष
किए गए कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे. मान, मर्यादा और कीर्ति की प्राप्ति होंगी, सभी मनोरथ सिद्ध होंगे.

वृष
बड़ों का प्यार मिलेगा, मां भगवती आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी. बिगड़े हुए कार्य बनेंगे, व्यापार में सफलता मिलेगी. मिल रहे अवसर को अपने हाथों से जानें न दें.

मिथुन
रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी. बिगड़े कार्य संपन्न होंगे. लगातार मिल रही असफलताओं से घबराएं नहीं. कार्य करने में आलस्य न करें.

कर्क
मन शांत रहेगा, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहेगें. मन की सारी अभिलाषा पूर्ण होंगें. बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होंगे.

सिंह
कार्य में सफलता मिलेगी. मान, मर्यादा और कीर्ति की प्राप्ति होगी, सभी मनोरथ सिद्ध होंगे. माता रानी पर अटल विश्वास रखें.

कन्या
पारिवारिक दुविधाओं से छूटकारा मिलेगी. किसी भी कार्य को करने में सफलता मिलेगी. बिगड़े हुए कार्य बनेंगे, मन से सभी कुविचारों से छूटकारा मिलेगा.

तुला
जीवन की सभी अभिलाषा पूरी होगी. समय के अनुरूप काम करें. व्यापार करने से पहले लाभ या हानि के बारे में बारीकी से निरीक्षण कर लें.

वृश्चिक
सामाजिक जीवन खुशहाल रहेगा, अपनों का साथ मिलेगा. जमीनी विवादों से छुटकारा मिलेगा, सफलता आपकी तरफ होगी, किसी भी काम को छोटा न समझें.

धनु
नए-नए लोगों से मुलाकात करेंगे. जीवन के लक्ष्य को हासिल करने का मौका मिलेगा. ज्ञान के प्रति लगाव बढ़ेगा. व्यापार की नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी हासिल होगी.

मकर
सुख, समृद्धि की प्राप्ति होगी. बिगड़े हुए कार्य बनेंगे, व्यापार में सफलता मिलेगी. मिल रहे अवसर को अपने हाथों से जाने न दें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा.

कुंभ
धन की प्राप्ति होगी. अपनों से मुलाकात होगी, चिंताजनक बातों से मुक्ति मिलेगी. आज आप उत्तम खाद्य सामग्री का सेवन करें. किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन से बचें.

मीन
सामाजिक जीवन खुशहाल रहेगा, अपनों का साथ मिलेगा. जमीनी विवादों से छुटकारा मिलेगा. सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्य करने से पहले अपने से बड़ों से बात विमर्श जरूर कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




