Sawan 2023: Kedarnath मंदिर हो या Baba Baidyanath Dham, सावन में करें शिवजी के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Jun 2023 7:28 PM
Sawan 2023: सावन का महीना शुरू होने वाला है. सावन 4 जुलाई तारीख से शुरू हो जाएगा और इसका समापन गुरुवार 31 अगस्त 2023 को होगा. इस साल सावन में लगातार दो महीने तक महादेव की पूजा होगी और पूरे 8 सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा. सावन में देश के प्रसिद्ध शिव मंदिरों की यात्रा को और भी शुभ माना जाता हैं.

केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड
हिंदू धर्म के अनुनायियों के लिए केदारनाथ सबसे पवित्र स्थान माना जाता है. यहाँ स्थित केदारनाथ मंदिर का शिवलिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हिदूं धर्म के उत्तरांचल के चार धाम और पंच केदार में गिना जाता है. केदारनाथ का मंदिर साढ़े तीन हजार से ज्यादा फीट की ऊंचाई पर बना एक विशाल मंदिर है. यह मंदिर अप्रैल महीने से नवंबर तक खुला रहता है.

काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश
काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है. वाराणसी को काशी और बनारस भी कहा जाता है. यह मंदिर काशी में दशाश्वमेध घाट पर स्थित है और थोड़ी ही दूरी पर गंगा नदी बहती है. शिवभक्त पहले गंगा नदी में स्नान करते हैं, इसके बाद ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने मंदिर में पहुंचते हैं. ऐसी मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से भक्तों के लिए मोक्ष का द्वार खुल जाता है और भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं.

महाकालेश्वर, मध्यप्रदेश
भारत में पर्यटकों की पसंद कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के उज्जैन में सलिला शिप्रा नदी के पास स्थित है भगवान शिव का ‘महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग’. कहा जाता है कि महाकालेश्वर में दर्शन करने वाले भक्तों का काल भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता. इसे पृथ्वी का एकमात्र मान्य शिवलिंग भी माना जाता है. सावन महीने में यहाँ पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जाती हैं.

अमरनाथ धाम, जम्मू-कश्मीर
श्रीनगर से करीब 145 किलोमीटर दूर स्थित अमरनाथ धाम के बारे में कहा जाता है कि इसी गुफा में भगवान शिव ने देवी पार्वती को अमरत्व का मंत्र सुनाया था. ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव स्वयं अमरनाथ गुफा में विराजमान हैं. अमरनाथ गुफा के अंदर हिम शिवलिंग के दर्शन मात्र से ऐसी मान्यता है कि लोगों को 23 पवित्र तीर्थस्थानों के दर्शन जितना पुण्य मिलता है.

वैद्यनाथ धाम, झारखंड
झारखंड के देवघर में स्थित बैद्यनाथ धाम (बाबाधाम) बहुत महत्त्वपूर्ण है और यहाँ के कामना लिंग को सर्वाधिक महिमामंडित कहा जाता है. इसके शिखर पर त्रिशूल के बजाय ‘पंचशूल’ होता है जिसे सुरक्षा कवच माना जाता है और यही बात इस मंदिर को खास बनाती है. वैसे तो साल भर यहाँ भक्तों की भीड़ रहती है लेकिन सावन के दौरान पूरा मंदिर केसरिया पहने शिवभक्तों से रंग जाता है.

लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर
भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज मंदिर हिंदुओं के लिए पवित्र स्थान माना जाता है और यह सबसे प्राचीनतम मंदिरों में से एक है. इस मंदिर की प्रत्येक शिला पर बेहतरीन कारीगरी का नमूना देखने को मिलेगा. इसकी ऊंचाई 180 फीट है. मंदिर के प्रांगण में गौरी, गणेश और कार्तिकेय के भी मंदिर मौजूद हैं. सावन महीने में यहाँ पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जाती हैं.

ताराकेश्वर मंदिर, पश्चिम बंगाल
कोलकाता से 85 किलोमीटर दूर हुगली जिले में तारकेश्वर नाम का शहर है, जहाँ प्रसिद्ध तारकेश्वर मंदिर स्थित है. यह मंदिर तारकनाथ को समर्पित है, जो भगवान शिव का ही रूप है. यह मंदिर प्राचीन काल में जंगलों में मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










