फर्जी लोन ऐप्स पर चलेगा सरकार का डंडा, सोशल साइट्स पर इनके ऐड्स चलाने की भी मनाही

Online Platforms Told To Remove Fraud Loan App Ads At Earliest - ये विज्ञापन गुमराह करने वाले हैं और इंटरनेट यूजर्स का शोषण करते हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि अब हम जिन क्षेत्रों पर नकेल कस रहे हैं, उनमें एक धोखाधड़ी वाले लोन ऐप के विज्ञापन है, जो कई मंचों पर हैं.
-
फ्राॅड लोन ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, खतरनाक हैं इनसे लोन लेना
-
केंद्र ने कहा- फर्जीवाड़े वाले लोन ऐप के विज्ञापन नहीं लगाएं सोशल मीडिया मंच
-
अब धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप्स के ऐड्स पर लगेगा प्रतिबंध, डिजिटल प्लैटफॉर्म्स पर बरती जाएगी सख्ती
Ministry of Information and Technology instructions to Social Media platforms banned advertising of fake loan giving apps – आइटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि सरकार ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन मंचों को फर्जीवाड़ा करने वाले लोन ऐप के विज्ञापनों को मंच पर न लगाने का निर्देश दिया है. आइटी मंत्रालय ने इन मंचों को स्पष्ट तौर पर कहा है कि वे कर्ज बांटने वाले गैरकानूनी एवं धोखाधड़ी वाले ऐप के विज्ञापन नहीं दे सकते हैं.
ये विज्ञापन गुमराह करने वाले हैं और इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोगों का शोषण करते हैं. एक कार्यक्रम में चंद्रशेखर ने कहा कि अब हम जिन क्षेत्रों पर नकेल कस रहे हैं, उनमें से एक धोखाधड़ी वाले लोन ऐप के विज्ञापन है, जो कई मंचों पर चल रहे हैं.
Also Read: Google Play Store से 17 फेक लोन ऐप्स की छुट्टी, अभी कर दें फोन से डिलीट
तत्काल कर्ज देने वाले ऑनलाइन मंचों को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ये फर्जी एवं गैरकानूनी ऐप कर्ज के लिए परेशान लोगों को छोटी राशि के कर्ज बेहद ऊंची दरों पर देते हैं. फिर उनकी वसूली के लिए कर्जदारों को धमकाने और ब्लैकमेल करने जैसे तरीके भी आजमाते हैं. इस तरह के ऐप के विज्ञापन भी ऑनलाइन मंचों पर खुलेआम नजर आते हैं. अब ऑनलाइन मंचों की जिम्मेदारी तय होगी.
चंद्रशेखर ने कहा कि आइटी मंत्रालय ने प्लैटफाॅर्म्स को स्पष्ट कर दिया है कि वे धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप के विज्ञापन नहीं दे सकते, क्योंकि ये विज्ञापन गुमराह करने वाले हैं और इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं. चंद्रशेखर ने कहा कि अब हम जिन क्षेत्रों पर नकेल कस रहे हैं, उनमें से एक धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप के विज्ञापन है, जो कई प्लैटफॉर्म पर चल रहे हैं. हमने एडवाइजरी के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी मध्यस्थ धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप के विज्ञापन नहीं दे सकता है.
Also Read: Google Pay का जबरदस्त ऑफर, 111 रुपये की EMI पर लें 15 हजार का लोन
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री ने कहा कि क्योंकि यह ऐप भ्रामक होगा और शोषण करेगा जो लोग इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षित और भरोसेमंद इंटरनेट पर न्यायशास्त्र और सरकार का दृष्टिकोण विकसित हो रहा है और आईटी नियम स्पष्ट रूप से निषिद्ध कंटेंट के 11 क्षेत्रों को निर्दिष्ट करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










