Google Pay का जबरदस्त ऑफर, 111 रुपये की EMI पर लें 15 हजार का लोन

Updated:
विज्ञापन
Google Pay का जबरदस्त ऑफर, 111 रुपये की EMI पर लें 15 हजार का लोन

What is Google Pay Instant Loan Scheme – गूगल पे की इस स्कीम के तहत 15,000 रुपये तक का लोन लिया जा सकेगा. वहीं, इस लोन का पेमेंट मात्र 111 रुपये की आसान मंथली ईएमआई के हिसाब से किया जा सकेगा. मतलब यह कि पेमेंट में यूजर को कोई परेशानी नहीं होगी.

विज्ञापन

Google Pay Instant Loan Scheme : गूगल पे (Google Pay) अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है. इसकी मदद से यूजर्स छोटे अमाउंट का लोन ले सकेंगे. गूगल पे की यह सुविधा उन यूजर्स के लिए है, जो 15 हजार रुपये के आसपास का लोन चाहते हैं.

गूगल फॉर इंडिया इवेंट में हाल ही में इंस्टैंट लोन का ऐलान किया गया है. इसके लिए बेहद कम पेपरवर्क की जरूरत होती है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए सारा पेपपवर्क ऑनलाइन हो जाता है और यूजर को इसके लिए किसी ऑफिस का चक्कर नहीं काटना होगा.

Also Read: Google Drive को लेकर नये साल से बदलने जा रहा यह नियम, जानिए आप भी

गूगल पे की स्कीम क्या है?

गूगल पे की इस स्कीम के तहत 15,000 रुपये तक का लोन लिया जा सकेगा. वहीं, इस लोन का पेमेंट मात्र 111 रुपये की आसान मंथली ईएमआई के हिसाब से किया जा सकेगा. मतलब यह कि पेमेंट में यूजर को कोई परेशानी नहीं होगी.

यह योजना उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगी, जो दिहाड़ी मजदूर हैं या फिर रोजाना के हिसाब से कमाई करते हैं, और उसी अनुसार पेमेंट करना चाहते हैं.

Also Read: Google for India 2023: अगले साल से भारत में बनेंगे पिक्सल स्मार्टफोन, लाखोंवाले गूगल के फोन बिकेंगे हजारों में

गूगल पे एक्टिव यूजर्स की संख्या 2.2 करोड़ है, जिन्होंने 75 करोड़ ट्रांजैक्शन और 2 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन किया है. गूगल ने लोन देने के लिए चार बैंकों जैसे आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा, फेडरल और एचडीएफसी बैंक से करार किया है.

फर्जी लोन ऐप्स से सावधान

गूगल प्ले स्टोर पर कुछ समय पहले तक फर्जी लोन ऐप्स की भरमार थी. गूगल ने पिछले कुछ सालों में फर्जी लोन देनेवाले ऐप्स को अपने प्लैटफॉर्म से बाहर का रास्ता दिखाते हुए प्ले स्टोर पर अपना इंस्टैंट लोन ऐप पेश किया है. इससे लोन फ्रॉड के मामलाें की रोकथाम होगी. यहां यह जानना जरूरी है कि गूगल पे खुद लोन नहीं दे रही है, वह इसके लिए एक माध्यम का काम कर रही है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola