PM Modi Mann Ki Baat: अक्षय कुमार ने खोला अपनी फिटनेस का राज, बोले- फिल्टर वाली लाइफ नहीं, Fitter वाली...

Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Dec 2023 11:57 AM

विज्ञापन

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने साल 2023 के आखिरी मन की बात में वोकल फॉर लोकल, चंद्रयान-3 की सफलता, जी-20 समिट की सफलता समेत कई कार्यक्रमों का उदाहरण दिया. इसमें अक्षय कुमार ने अपनी फिटनेस का राज बताया. साथ ही युवाओं के लिए खास मैसेज दिया.

विज्ञापन
undefined

मन की बात में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने फिटनेस पर प्रेरणादायक संदेश दिया. एक्टर ने कहा कि शॉर्टकट लेने से आपको फायदा नहीं नुकसान होगा. उन्होनें कसरत, योग, बेहतर नींद समेत कई उपाय सुझाए ताकि लोग स्वस्थ रह सके.

undefined

अक्षय कुमार ने कहा कि, मैं fitness के लिए जितना passionate हूं उससे भी कई ज्यादा passionate हूं natural तरीके से fit रहने के लिए. मुझे ये फैंसी जिम से ज्यादा पसंद है बाहर swimming करना, badminton खेलना, सीढ़ियां चढ़ना, मुद्रर से कसरत करना, अच्छा हेल्दी खाना, जैसे मेरा यह मानना है कि शुद्ध घी अगर सही मात्रा में खाया जाए तो हमें फायदा करता है.

undefined

अक्षय कुमार ने कहा, लेकिन मैं देखता हूं कि बहुत से यंग लड़के लड़कियां इस वजह से घी नहीं खाते कि कही वो मोटे ना हो जाए. बहुत जरूरी है कि हम यह समझे कि क्या हमारी फिटनेस के लिए अच्छा है और क्या बुरा है.

undefined

खिलाड़ी कुमार ने बताया, डॉक्टर्स की सलाह से आप अपना लाइफस्टाइल बदलो ना कि किसी फिल्म स्टार की बॉडी को देखकर. दोस्तों फिटनेस एक तरह की तपस्या हैं. Instant कॉफी या दो मिनट का नूडल्स नहीं हैं.

undefined

मन की बात में अक्षय आगे कहते हैं, इस नए साल में अपने आप से वादा करो नो केमिक्लस, नो शॉटकर्ट, कसरत, योग, अच्छा खाना, वक्त पर सोना, थोड़ा मेडिडेशन और सबसे जरूरी, जैसे आप दिखते हो ना, उसे खुशी से स्वीकार करो. आज के बाद फिल्टर वाली लाइफ नहीं, fitter वाली लाइफ जियो.

undefined

आजकल इतने सारे लोग steroid लेकर यह six pack eight pack इसके लिए चल पड़ते हैं. यार ऐसे शॉटकर्ट से बॉडी ऊपर से फूल जाती है लेकिन अंदर से खोखली रह जाती है. आप लोग याद रखिएगा की शॉटकर्ट कैन कट योर लाइफ शॉर्ट. आपको shortcut नहीं long lasting fitness चाहिए.

undefined

वहीं, अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में टाइगर श्रॉफ और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आएंगे. ये फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होगी.

undefined

इसके अलावा अक्षय के पास एक कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 भी है. यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा वो वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगे.

undefined

वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा है.

undefined

इसके अलावा अक्षय कुमार के पास हेरा-फेरी 3 है, जिसमें सुनील शेट्टी और परेश रावल है. हा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल होगी.

Also Read: शिखर धवन का पोस्ट देख अक्षय कुमार का छलका दर्द, बोले- ‘इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं…’
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola