PM Kisan 14 Installment: किस दिन आएगी पीएम किसान की 14वीं किस्त? आया यह अपडेट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 Jun 2023 8:37 PM

विज्ञापन

PM Kisan 14 Installment: पिछले पीएम किसान योजना के किस्तों पर नजर डालें तो पीएम किसान के लाभार्थियों के संख्या में तेजी से कटौती देखने को मिली है. पीएम किसान की 14वीं किस्त को लेकर आया ये अपडेट

विज्ञापन

PM Kisan 14 Installment: यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां….पीएम किसान सम्मान निधि की अगली यानी 14वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment) बहुत जल्द खाते में केंद्र की मोदी सरकार डालने वाली है. देश के करोड़ों किसानों को इस योजना का लाभ सरकार की ओर से दिया जा रहा है ताकि उनके जीवन स्तर में कुछ सुधार किया जा सके.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1 साल में किसानों को तीन किस्त दिये जाते हैं. 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये केंद्र सरकार ट्रांसफर करती है. अब तक किसानों के अकाउंट में 13 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं. किसानों को अब 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान योजना की अगली किस्त जुलाई महीने में किसानों के खाते में ट्रांसफर आ सकती है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोष नहीं की गयी है.

लाभार्थियों की संख्या कमी के संकेत

पिछले पीएम किसान योजना के किस्तों पर नजर डालें तो पीएम किसान के लाभार्थियों के संख्या में तेजी से कटौती देखने को मिली है. इसके पीछे की वजह भूलेखों का सत्यापन होना है कहा जा रहा है. जो खबरें मीडिया में चल रहीं हैं उसके अनुसार, अगली यानी 14वीं किस्त के दौरान भी बड़ी संख्या में अपात्र किसानों का नाम लाभार्थियों की सूची से हटाया जा सकता है. इन किसानों को सरकार की ओर से लगातार पैसे वापस करने का नोटिस प्राप्त हो रहा है. पैसे नहीं वापस करने की स्थिति में इनपर कार्रवाई हो सकती है.

ऐसे कराएं आप ई-केवाईसी

यदि आप किसान हैं और पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अभी तक ई-केवाईसी नहीं करायी है तो पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस प्रकिया को पूरा करने का काम करें. यही नहीं किसान नजदीकी सीएससी सेंटर पर भी जाकर ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी कर सकते हैं. जानें प्रक्रिया यहां

-अपने कंप्यूटर को ओपन करें और सबसे पहले www.pmkisan.gov.in पर जाएं.

-आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा.

-फिर E-KYC के ऑप्शन पर जाएं.

-इतना करने के बाद आधार नंबर और कैप्चा दर्ज कर दें.

Also Read: सरकार ने बताया पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब मिलेगी? डायरेक्ट खाते में आएंगे पैसे, ऐसे चेक करें स्टेटस

-आधार नंबर और मोबाइल नंबर डाल दें.

-इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी पहुंचेगा.

-ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी.

किसान यहां करें संपर्क

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या यदि आपको आ रही है तो ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क करके भी आप अपनी समस्या का सामाधान निकाल सकते हैं. यहां भी आपके हर समस्या का हल किया जाएगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola