Bihar News: शादी से किया इनकार तो बंदूक की नोक पर लड़की का बनाया अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल

Updated at : 19 Sep 2021 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: शादी से किया इनकार तो बंदूक की नोक पर लड़की का बनाया अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल

बिहार के सीतामढ़ी में शादी से इनकार करने पर एक मनचले ने बंदूक की नोंक पर छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद लड़की सदमे में चली गयी है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी: बैरगनिया नगर की एक छात्रा के माता-पिता द्वारा शादी से इनकार किये जाने के बाद लड़का पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल किये जाने का मामला सामने आया है. अश्लील वीडियो वायरल होने की सूचना से आहत छात्रा जहां खाना पीना छोड़कर सदमे में चली गयी है. वहीं माता-पिता सामाजिक प्रतिष्ठा व छात्रा के भविष्य को लेकर परेशान है.

मामले में छात्रा के पिता ने थाने में पूर्वी चंपारण जिले के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के विरता टोला निवासी शिवशंकर चौधरी के पुत्र प्रणोदय चौधरी व बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के अशोगी निवासी सागर पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की शादी की बातचीत विरता टोला के प्रणोदय चौधरी के साथ चल रहा था. इसी क्रम में उसने अपनी पुत्री का तस्वीर लड़का पक्ष को दिया था.

बताया गया कि कुछ दिन बितने के साथ ही लड़का द्वारा तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. लड़के की इस हरकत के बाद उसने उससे अपनी पुत्री की शादी करने से इनकार कर दिया. तब प्रणोदय चौधरी बंदूक की नोक पर उसकी पुत्री का अश्लील वीडियो बनाकर नगर के अशोगी निवासी सागर पासवान के वाट्सअप पर भेज दिया.

Also Read: बिहारवासी भी अब जान सकेंगे 500 साल पुराने दस्तावेजों की हकीकत, फारसी के विद्वानों की टीम करेगी अनुवाद

आरोप लगाया गया है कि सागर व प्रणोदय लड़की के पिता के स्टूडियो का फर्जी आइडी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. छात्रा के पिता ने प्राथमिकी में कहा है कि सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद उसकी पुत्री खाना पीना छोड़कर बेसुध हो गयी है. वहीं उसकी प्रतिष्ठा का हनन हो रहा है.

थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इन दिनों अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बढ़ी परिपाटी से लोग चिंतित है. इससे पहले भी अश्लील वीडियो वायरल होने की कई प्राथमिकी थाने में दर्ज हो चुकी है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन