ePaper

झारखंड में नक्सलियों की साजिश फिर नाकाम, लातेहार के जंगल से पांच किलो का टिफिन बम बरामद, चल रहा सर्च ऑपरेशन

Updated at : 30 Jan 2024 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में नक्सलियों की साजिश फिर नाकाम, लातेहार के जंगल से पांच किलो का टिफिन बम बरामद, चल रहा सर्च ऑपरेशन

लातेहार में सीआरपीएफ 11 बटालियन के अधिकारी विनोद कनौजिया के नेतृत्व में मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने टिफिन बम बरामद किया. बरामद टिफिन बम को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर जंगल में ही बम निरोधक दस्ते की टीम ने नष्ट कर दिया.

विज्ञापन

लातेहार, चंद्रप्रकाश सिंह: झारखंड में नक्सलियों की साजिश एक बार फिर नाकाम हो गयी. लातेहार में सर्च ऑपरेशन के दौरान पांच किलो का टिफिन बम बरामद किया गया है. सीआरपीएफ जवानों को मंगलवार को ये सफलता मिली. लातेहार के मोरवाई गांव में सुरक्षाबलों ने टिफिन बम बरामद किया. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर जंगल में ही बम निरोधक दस्ते की टीम ने इसे नष्ट कर दिया. सीआरपीएफ जवानों द्वारा जंगल व आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की थी साजिश

झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षाबलों को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षाबलों द्वारा जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगल में लगाया गया पांच किलो का टिफिन बम बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी. इसी के आधार पर लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र के मोरवाई गांव के सैदूप जंगल में पांच किलो का टिफिन बम बरामद किया गया है. कयास लगाया जा रहा है कि माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से टिफिन बम को प्लांट किया था.

Also Read: झारखंड में नक्सलियों की साजिश फिर नाकाम, दो आईईडी बम बरामद, सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली कामयाबी

सुरक्षाबलों द्वारा चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

सीआरपीएफ 11 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कनौजिया के नेतृत्व में मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसमें सुरक्षाबलों को यह सफलता मिली है. बरामद आईडी बम (टिफिन बम) को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर जंगल में ही सुरक्षित तरीके से बम निरोधक दस्ते की टीम ने नष्ट कर दिया. सीआरपीएफ के जवानों द्वारा सैदूप समेत आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Also Read: भाकपा माओवादी के खिलाफ झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, बंकर व कैंप ध्वस्त, रॉकेट लॉन्चर गन व आईईडी बम बरामद

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola