Bengal Chunav 2021 : UP और MP से पुलिस बुलाकर वोटरों को डराया जा रहा, नंदीग्राम में मतदान से पहले Mamata Banerjee का बड़ा आरोप

bengal chunav 2021 news in hindi : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों के पुलिस बल नंदीग्राम विधानसभा सीट के मतदाताओं को ''भयभीत'' कर रहे हैं. इस सीट पर ममता के खिलाफ उनके पूर्व साथी शुभेंदु अधिकारी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं.
Bengal Chunav 2021 : नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों के पुलिस बल नंदीग्राम विधानसभा सीट के मतदाताओं को भयभीत कर रहे हैं. इस सीट पर ममता के खिलाफ उनके पूर्व साथी शुभेंदु अधिकारी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं.
भांगाबेरा से रोड शो शुरू करने से पहले बनर्जी ने सोनाचुड़ा में जनसभा में कहा कि गांवों में मतदाताओं को ‘भयभीत’ करने और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिये मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि वह नंदीग्राम सीट से अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं. साथ ही उनकी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी.
अधिकारी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘वे (बाहर से लाए गए पुलिसकर्मी) यहां कुछ दिन रहेंगे. कोई गलती न करें. हम वापस आएंगे और दगाबाजों को करारा जवाब देंगे.’ उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बाहरी पुलिसकर्मियों के कथित अनुचित कृत्यों से अवगत कराया जा रहा है. बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे एक अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले नंदीग्राम में ‘सांप्रदायिक दंगे भड़काने की किसी भी कोशिश’ के खिलाफ सावधान रहें.
ममता ने आगे कहा कि भाजपा का नाम लिये बिना कहा, “उनकी (भाजपा की) अपने ही लोगों को मरवाने और इसे हमारी हरकत बताकर दंगे कराने की योजना है. हमें जानकारी मिली है. सावधान रहिये.” इसके बाद टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने तीन किलोमीटर के रोड शो में हिस्सा लिया, जो नंदीग्राम की संकरी सड़कों से होकर गुजरा. इस दौरान टीएमसी समर्थकों ने जय हिंद, जय बांग्ला, ममता बनर्जी जिंदाबाद और ‘मीर जाफर (दगाबाज) मुर्दाबाद’ के नारे लगाए.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




