अरबाज खान संग अब कैसा है मलाइका अरोड़ा का रिश्ता? एक्ट्रेस ने खुलकर कही दिल की बात

मलाइका अरोड़ा ने बात करते हुए अरबाज के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात की और कहा, 'हमारे बीच अब बेहतर इक्वेशन है. हम कहीं ज्यादा मैच्योर हैं. हम सिर्फ खुश, शांत लोग हैं. वह एक अद्भुत इंसान हैं, मैं सिर्फ उनकी जिंदगी में सर्वश्रेष्ठ की कामना करती हूं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अरबाज खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. अरबाज और मलाइका ने साल 2017 में शादी के 18 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया. उनका एक बेटा अरहान खान भी है जो 19 साल का है. अलग होने के बाद जहां मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं वहीं अरबाज कथित तौर पर जॉर्जिया एंड्रियानी को संग रिलेशनशिप में हैं.
मलाइका अरोड़ा ने मसाला मैगजीन से बात करते हुए अरबाज के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात की और कहा, ‘हमारे बीच अब बेहतर इक्वेशन है. हम कहीं ज्यादा मैच्योर हैं. हम सिर्फ खुश, शांत लोग हैं. वह एक अद्भुत इंसान हैं, मैं सिर्फ उनकी जिंदगी में सर्वश्रेष्ठ की कामना करती हूं. कभी-कभी, लोग अद्भुत होते हैं लेकिन वे एक साथ नहीं रह पाते हैं. बस यही है. मैं हमेशा उनके अच्छे की कामना करती हूं.”
मलाइका ने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने अपनी पसंद बनाई और मैंने खुद को सबसे पहले रखा. मुझे लगता है कि ऐसा करके मैं आज एक बेहतर इंसान हूं. मेरे बेटे के साथ मेरे बहुत बेहतर संबंध हैं; वो देखता है कि मैं ज्यादा खुश हूं. मेरे अपने एक्स हसबैंड के साथ काफी बेहतर संबंध हैं. मुझे खुशी है कि मैंने ये फैसले लिए और मैं अपने लिए खड़ा हुआ. महिलाओं से कहना चाहूंगी कि डरो मत. अपने दिल की बात सुनने से डरो मत. लेकिन जिंदगी आसान नहीं है. आप सभी को खुश नहीं कर सकते.”
Also Read: Rashmika Mandanna: नो मेकअप लुक में ऐसी दिखती हैं ‘श्रीवल्ली’, रश्मिका मंदाना का वीडियो हो रहा वायरल
बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 7 में अर्जुन कपूर ने पर्सनल लाइफ, रिश्तों, फिल्मों पर बात किया. शो के होस्ट करण जौहर ने उनसे मलाइका अरोड़ा संग वेडिंग प्लान के बारे में पूछा था. इस पर एक्टर ने कहा था, वह इस समय अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं. अभिनेता ने कहा, मैं देखना चाहता हूं कि मैं कहां जा रहा हूं और मैं बहुत रियलिस्टिक इंसान हूं. ऐसा नहीं है कि मुझे कुछ छिपाने की जरूरत है. मैं प्रोफेशनल फ्रंट में थोड़ा और स्थिर होना चाहूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




