इन गर्मियों में घर पर बनाएं क्रीमी लीची चीजकेक, स्वाद ऐसा कि बाकी सभी डेजर्ट हो जाएंगे फेल
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 03 Jun 2026 2:07 PM
लीची चीजकेक Ai image
Lychee Cheesecake Recipe: गर्मियों में कुछ ठंडा, हल्का और अलग स्वाद का डेजर्ट हर किसी का मन लुभा लेता है. यह रेसिपी फ्रूट फ्रेशनेस और क्रीमी टेक्सचर का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. खास मौकों या अचानक मीठा खाने की इच्छा के लिए यह एक परफेक्ट और रिफ्रेशिंग ऑप्शन है.
Lychee Cheesecake Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में रसीले और मीठे फलों की भरमार हो जाती है, लेकिन इन फलों में लीची का स्वाद सबसे अलग और स्पेशल माना जाता है. आमतौर पर लोग लीची को छीलकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इससे बना कोई शानदार डेजर्ट ट्राई किया है? अगर नहीं, तो अब समय है कुछ नया और रिफ्रेशिंग बनाने का. मशहूर शेफ संजीव कपूर की लीची चीजकेक रेसिपी एक ऐसा ही फ्यूजन डेजर्ट है जो स्वाद और क्रीमी टेक्सचर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. यह डिश न सिर्फ दिखने में अट्रैक्टिव है बल्कि खाने में भी बेहद लाजवाब है, जिसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. यह रेसिपी लगभग 4 लोगों के लिए है और इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
लीची चीजकेक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 10 से 12 लीची, छिली और बीज निकाली हुई
- कुछ फ्रेश पुदीने के पत्ते
- एक तिहाई कप पिघला हुआ जिलेटिन
- आधा कप कैस्टर शुगर
- आधा कप क्रीम चीज
- एक चौथाई कप कंडेन्स्ड मिल्क
- 2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
- एक चौथाइ कप व्हिप्ड क्रीम
- 2 बड़े चम्मच पिघला हुआ जिलेटिन
- 3 से 4 डाइजेस्टिव बिस्किट
ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज
लीची चीजकेक बनाने की रेसिपी
- लीची चीजकेक बनाने के लिए सबसे पहले एक सिलिकॉन मोल्ड लें. अब इसमें कुछ पुदीने के पत्ते रखें और ऊपर लीची लगाएं. अब इसमें थोड़ा और पुदीना डाल दें ताकि खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएं.
- इसके बाद एक बाउल में पिघला हुआ जिलेटिन और कैस्टर शुगर मिलाएं और अच्छे से घोलें. जब शुगर पूरी तरह घुल जाए, तो इसे लीची वाले मोल्ड में डाल दें. अब इसे करीब 1 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने रखें.
- अब एक बड़े बाउल में क्रीम चीज, कंडेन्स्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और व्हिप्ड क्रीम डालकर अच्छे से फेंटें, ऐसा तबतक करते रहें जब तक स्मूद और क्रीमी मिश्रण तैयार न हो जाए.
- अब इस तैयार मिक्स में पिघला हुआ जिलेटिन डालकर अच्छे से मिला लें ताकि टेक्सचर सेट हो सके.
- अब इस चीजकेक मिक्स को सेट हो चुकी लीची लेयर के ऊपर धीरे-धीरे डालें और बराबर फैला दें.
- इसके बाद डाइजेस्टिव बिस्किट्स को जिपलॉक बैग में डालकर बेलन से क्रश करें. इस क्रश को ऊपर से छिड़ककर हल्का दबा दें ताकि बेस बन जाए.
- अब इसे 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें ताकि यह पूरी तरह सेट हो जाए. सेट होने के बाद सावधानी से मोल्ड से निकालें, टुकड़ों में काटें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










