Khelo India Youth games अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में पंजाब को हराकर झारखंड अपने पूल में टॉप पर
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 26 Dec 2022 5:15 PM
हॉकी झारखंड की अंडर18 टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पंजाब की टीम को 6-0 से करारी मात दी है. झारखंड अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. झारखंड की बेटियों की सफलता पर हॉकी झारखंड ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
भुवनेश्वर में आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को हॉकी झारखंड की महिला टीम अपने लीग के अंतिम मैच में हॉकी पंजाब को 6-0 से पराजित कर पूल मे टॉप पर पहुंच गयी है. इस प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 30 दिसंबर तक होना है. झारखंड की महिला टीम पूल चरण में अब तक अजेय रही है. आज के मैच में रजनी केरकेट्टा और प्रमोदनर लकड़ा ने दो-दो गोल तथा बिनिमा धान और निक्की कुल्लू ने एक-एक गोल किये.
झारखंड टीम के जीत पर झारखंड की खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, चंद्रायानी मजूमदार, माइकल लाल, बिगन सोय, असरिता लकड़ा, झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र सिंह सहित हॉकी झारखंड एवं खेल विभाग के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने बधाई दी और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है.
रश्मि होरो, नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निक्की कुल्लू, प्रमोदनी लकड़ा, बिनिमा धान, बालो होरो, ईडलिन बागे, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, निशा मिंज, अनुप्रिया सोरेन, पिंकी कुमारी, रीना कुल्लू, अंकिता डुंगडुंग, सलोमी कांडुलना, संजना होरो, मोनिका नाग.
कोच : सुभीला मिंज.
मैनेजर : प्रतिमा तिर्की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










