30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड पंचायत चुनाव: 53,479 लोगों की किस्मत का फैसला करेंगे राज्य के 1 करोड़ से ज्यादा मतदाता

पंचायत चुनाव में राज्य के 1 करोड़ से अधिक लोग 53479 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं. मतदान 4 चरणों में संपन्न होगा. 14 मई को पहला चरण का मतदान होगा

रांची : झारखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य में 4 चरणों में मतदान संपन्न होंगे. 14 मई को पहला चरण का मतदान होगा तो वहीं 27 मई को अंतिम चरण मतदान होगा. दूसरे चरण का मतदान 19 व तीसरा 27 मई को होगा. सभी चुनाव बैलेट पेपर पर ही होंगे.

53,479 सदस्यों के निर्वाचन के लिए की जाएगी वोटिंग

झारखंड के कुल 4345 ग्राम पंचायतों में 53,479 सदस्यों के निर्वाचन के लिए वोटिंग की जायेगी. जिसमें 4345 मुखिया, 5341 पंचायत समिति सदस्य व 536 जिला परिषद सदस्यों के लिए वोटिंग होगी. जिला परिषद सदस्य के 536 पदों में से 64 एससी व 178 एसटी के लिए आरक्षित हैं तो वहीं पंचायत समिति के 5341 पदों में से 639 एससी व 1,773 एसटी. इसी प्रकार मुखिया के 4,345 पदों में से 412 एससी व 2,272 एसटी और ग्राम पंचायत सदस्य के 53,479 पदों में से 6,101 एससी व 17,060 एसटी के लिए आरक्षित हैं.

Also Read: Jharkhand Panchayat Chunav: पहले चरण और चौथे चरण में 72-72 प्रखंडों में चुनाव, जानें आपके इलाके में कब
एक करोड़ 96 लाख 16 हजार 504 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

पंचायत चुनाव में एक करोड़ 96 लाख 16 हजार 504 मतदाता हैं, इनमें एक करोड़ 70 हजार 721 पुरुष व 95 लाख 45 हजार 702 महिला मतदाता हैं. सबसे अधिक 15.64 लाख मतदाता भी गिरिडीह जिले में हैं. इनमें 7,43,519 महिला मतदाता हैं. वहीं सबसे कम लोहरदगा में 3,04,832 मतदाता हैं

थर्ड जेंडर के 81 मतदाता

झारखंड निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, राज्य में इस बार पंचायत चुनाव में 81 थर्ड जेंडर के मतदाता चिह्नित किये गये हैं. सबसे अधिक थर्ड जेंडर के 17 मतदाता रांची जिले में हैं. धनबाद में 15 व गिरिडीह में 14 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.

कहां कितने मतदाता

जिला मतदाता

गढ़वा 912313

पलामू 1215834

लातेहार 502462

चतरा 714494

हजारीबाग 1181877

कोडरमा 428791

गिरिडीह 1564090

देवघर 875961

जिला                     मतदाता

गोड्डा 885072

साहिबगंज 690945

पाकुड़ 592258

दुमका 903536

जामताड़ा 521229

धनबाद 1080452

बोकारो 1127824

रामगढ़ 550465

जिला                           मतदाता

लोहरदगा 304832

गुमला 1384890

खूंटी 374040

रांची 1384890

सिमडेगा 412322

प सिंहभूम 1002884

खरसावां 635205

पूर्वी सिंहभूम 1068042

Posted By: Sameer Oraon

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें