Jharkhand News: गांवों के विकास के लिए दी जाने वाली राशि नहीं हो पा रही खर्च, शुरू नहीं हुई कई योजनाएं
Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Oct 2022 1:08 PM
पूर्वी सिंहभूम में सरकार द्वारा दी गयी राशि खर्च ही नहीं हो सकी. सोमवार को योजनाओं के लिए निर्गत की गयी राशि और खर्च का ब्योरा पेश किया गया. जिस वजह से कई योजनाएं शुरू ही नहीं सकी.
जमशेदपुर : गांव की तस्वीर बदलने के लिए सरकार के स्तर पर योजनाएं बनायी जाती हैं राशि आवंटित की जाती है लेकिन सच्चाई यह है कि आवंटन के बावजूद राशि खर्च नहीं हो पा रही है. सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में 15वें वित्त आयोग के आबद्ध एवं अनाबद्ध मद में क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं के लिए निर्गत की गयी राशि और खर्च का ब्योरा पेश किया गया.
इसके तहत जिला परिषद में 31.32 फीसदी, पंचायत समिति में 39.19 फीसदी और ग्राम पंचायत समितियों में 30.47 फीसदी राशि खर्च नहीं हो सकी. जबकि जिला परिषद में 68.68 फीसदी, ब्लॉक में 60.81 फीसदी तथा ग्राम पंचायत समिति में 69.53 फीसदी राशि का इस्तेमाल किया गया. यह राशि वित्तीय वर्ष 2020 से 2023 के बीच तीन वित्तीय वर्ष में खर्च हुई है.
जिला परिषद के स्तर पर 246, पंचायत स्तर पर 846 तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 1681 योजनाएं प्रारंभ ही नहीं हो सकी हैं. जिले में कुल 497, पंचायत स्तर पर 1739 तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 19708 योजनाएं चयनित की गयी थीं.
प्रखंड पंचायत स्तर ग्राम समिति स्तर
प्रखंड का नाम आवंटन खर्च आवंटन खर्च
बहरागोड़ा 2.46 1.86 12.36 9.06
बोडाम 1.16 0.82 5.83 4.36
चाकुलिया 1.84 0.97 9.27 6.26
धालभूमगढ़ 1.01 0.55 5.10 3.48
डुमरिया 1.08 0.55 5.45 3.36
घाटशिला 2.12 1.24 10.70 7.36
गोलमुरी-जुगसलाई 5.48 3.62 27.49 19.98
गुड़ाबांदा 0.77 0.37 3.88 2.42
मुसाबनी 1.71 1.17 8.45 5.61
पटमदा 1.38 0.91 6.89 4.99
पोटका 3.31 1.52 16. 67 11.04
कुल 22.32 13.57 112.08 77.93
नोट : सभी आंकड़े करोड़ में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










