PICS: गिरिडीह में भी 11वीं के छात्रों ने फूंका बगावत का बिगुल, समाहरणालय का घेराव कर की नारेबाजी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2023 2:20 PM

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं गिरिडीह के पपरवाटांड स्थित नए समाहरणालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की

विज्ञापन
undefined

झारखंड बोर्ड इंटर 11वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. लेकिन रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद से ही छात्रों छात्राओं में रोष देखने को मिल रहा है. कल ही रांची में कई छात्रों ने झारखंड अधिविध परिषद कार्यालय में आवेदन दिया. अब इसका विरोध प्रदर्शन गिरिडीह जिले में भी देखने को मिल रहा है. छात्र-छात्राएं शिक्षकों पर कम अंक देने का आरोप लगा रहे हैं.

undefined

उनकी मांग है कि जल्द से जल्द कॉपियों की फिर जांच कर परिणाम प्रकाशित करने की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं गिरिडीह के पपरवाटांड स्थित नए समाहरणालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की. हंगामे और नारेबाजी की सूचना मिलने के बाद एसडीएम विशालदीप खलखो, प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार,

undefined

एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, बीडिओ दिलीप महतो, डीईओ नीलम आईलीन टोप्पो, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान समाहरणालय पहुंचे और हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया

undefined

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा. लेकिन छात्र-छात्राएं अभी भी वहां पर जमे हुए हैं. हालांकि, जिला प्रशासन लगातार छात्र-छात्राओं को समझाने में लगी हुई है.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola