ICSE Board Result: किसान का बेटा अंकित कुमार झारखंड टॉपर, संत जेवियर्स बोकारो के छात्रों का भी शानदार प्रदर्शन

Published by : Sameer Oraon Updated At : 30 Apr 2026 5:51 PM

विज्ञापन

झारखंड 10वीं बोर्ड के टॉपर अंकित कुमार और संत जेवियर्स स्कूल के छात्राएं रिजल्ट के बाद

ICSE Board Result: आईसीएसई (ICSE) बोर्ड द्वारा जारी 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में झारखंड के छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है. गोड्डा जिले के माउंट असीसी स्कूल के छात्र अंकित कुमार ने 99.4% अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. वहीं, संत जेवियर्स स्कूल बोकारो का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जहां आरूष सिंह ने 10वीं में और यशप्रीत राज ने 12वीं (कला) में स्कूल टॉप किया. पढ़ें, पूरी इनसाइड स्टोरी.

विज्ञापन

गोड्डा/बोकारो (रंजीत कुमार और संजीत मंडल की रिपोर्ट): आइसीएसई (ICSE) बोर्ड द्वारा जारी 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट स्थित माउंट असीसी स्कूल के छात्र अंकित कुमार ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान (स्टेट टॉपर) प्राप्त किया है. अंकित परसोती गांव के रहने वाले हैं और उनके माता-पिता पेशे से किसान हैं. अंकित की इस ऐतिहासिक सफलता पर पिता रमेश चंद्र मंडल और माता ने मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया.

संत जेवियर्स बोकारो: 10वीं में आरूष सिंह स्कूल टॉपर

इधर, संत जेवियर्स स्कूल बोकारो के विद्यार्थियों ने भी 10वीं बोर्ड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. परीक्षा में शामिल हुए सभी 239 विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल किए. आरूष सिंह 99.2 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर बने. वहीं, स्वाति कुमारी 98 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और मानवी मेहेर 97.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. अन्य प्रमुख सफल छात्रों में देवांश कुमार महतो (97.4%), स्वधा कुमारी (97%), स्वास्तिक मंडल व वंश अग्रवाल (96.6%), काव्या सिंह व अभिनव कुमार (96.2%) और स्वास्तिक मिश्रा (95.8%) शामिल हैं.

Also Read: सरायकेला-खरसावां में कांग्रेस का संवाद: 2029 की तैयारी में जुटने का आह्वान, सांसद ने BJP पर साधा निशाना

12वीं बोर्ड: यशप्रीत, अदिति और श्वेताभ ने लहराया परचम

आइसीएसई 12वीं बोर्ड में भी संत जेवियर्स स्कूल बोकारो का प्रदर्शन शानदार रहा. स्कूल के तीनों संकाय (विज्ञान, वाणिज्य व कला) के सभी 113 विद्यार्थी सफल रहे. कला संकाय में यशप्रीत राज 96.75 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बने. वाणिज्य संकाय में अदिति झा 95.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि विज्ञान संकाय में श्वेताभ सागर ने 94.25 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया.

संकायवार प्रदर्शन

वाणिज्य: अदिति झा (95.5%) के बाद कुहू अग्रवाल (93.5%) दूसरे, श्वाति श्रेया (93%) तीसरे और देव्यांशु मुखर्जी (92.75%) चौथे स्थान पर रहे.

विज्ञान: श्वेताभ सागर के बाद गौरी झा (94%) दूसरे, श्रेयांश आदित्य (92.5%) तीसरे, रिशोन मार्टिस (92.25%) चौथे और अंश कुमार व रजनी कुमारी (91.75%) संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे.

कला: यशप्रीत राज के बाद पलक मिश्रा 92.25 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं

सभी सफल विद्यार्थियों को प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे, उप प्राचार्य देवाशीष गुप्ता, उप प्राचार्य दीपक चौधरी और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है.

Also Read: सड़क पर आया गढ़वा का कुक्कुट पालक: 2500 चूजे और 10 लाख की संपत्ति राख, पड़ोसी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola