Aaj Ka rashifal 21 march 2020:जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Updated at : 21 Mar 2020 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka rashifal 21 march 2020:जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Aaj Ka rashifal 21 march 2020: आज 21 मार्च 2020 दिन शनिवार के राशिफल के हिसाब से क्या कहते हैं आपके सितारे ,बता रहे हैं ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी. आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन.

विज्ञापन

आज 21 मार्च 2020 दिन शनिवार के राशिफल के हिसाब से क्या कहते हैं आपके सितारे ,बता रहे हैं ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी. आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन.

मेष-

आर्थिक मामलों में संभल कर फैसला लें। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। सामाजिक मान—सम्मान में वृद्धि होगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकत होगी। पारिवारिक निर्णय लेने में असहजता महसूस करेंगे।

शुभ अंक-4,

शुभ रंग- नारंगी

वृष-

प्रयास में तेजी आयेगी। मित्रों के साथ मिलना होगा। मौज-मस्ती के अच्छे मूड में रहेंगे। व्यापार में नयी योजना पर कार्य करेंगे। छात्र भविष्य के विषय में कोई बड़ा फैसला लेंगे। महिलाओं का अधिकांश समय खरीदारी और अन्य गतिविधियों में बितेगा।

शुभ अंक- 1,

शुभ रंग- पीला

मिथुन-

प्रियजनों से उपहार प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार से संबंधित यात्रा पर जायेंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव कम रहेगा। परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।

शुभ अंक-8,

शुभ रंग- लाल

कर्क-

समझौता करने में पीछे ना हटें। सफलता मिलेगी। व्यापार से संबंधित किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनायेंगे। पारिवारिक विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न न होने दें। मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

शुभ अंक-6,

शुभ रंग- बैंगनी

सिंह-

संतान को विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। धन खर्च की अधिकता रहेगी। आपके लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। उच्च अधिकारी से कार्य की सराहना प्राप्त होगी।

शुभ अंक-9,

शुभ रंग-काला

कन्या-

सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्राएं हो सकती है। दूसरों की सहायता करेंगे। घर की साज-सज्जा से संबंधित सामानों की खरीदारी करेंगे।

शुभ अंक-1,

शुभ रंग- भूरा

तुला-

मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। परिवार में चल रही अनबन खत्म होगी। नये कार्य की शुरुआत करेंगे। आवश्यकता पडने पर आर्थिक मदद प्राप्त होगी। माता-पिता का विश्वास पाने में सफल होंगे।

शुभ अंक-3,

शुभ रंग- ग्रे

वृश्चिक-

किसी खास व्यक्ति का विचार जीवन में नये मार्गदर्शन देगा। मनोबल में वृद्धि होगी। धैर्य और दृढ़ता के साथ बने रहें। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिये पूरा प्रयास करेंगे। दोस्त के साथ सुखद क्षण व्यतीत करेंगे। विवाह का प्रस्ताव प्राप्त होगा।

शुभ अंक-5,

शुभ रंग- सफेद

धनु—

स्वयं में आलस्य महसूस करेंगे। कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में हानि हो सकती है। सतर्क रहें। आंखें बंद कर किसी पर भी विश्वास करने से बचें। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव बना रहेगा। सहकर्मी का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

शुभ अंक- 3,

शुभ रंग- मैरून

मकर-

विचारों में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। घर में मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। जीवनसाथी को पदोन्नति प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी।

शुभ अंक-6,

शुभ रंग-क्रीम

कुंभ-

छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी। व्यवसाय के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। धैर्य बनाए रखें। दूसरों के कामों में दखल देने से बचें।

शुभ अंक-,4

शुभ रंग- लाल

मीन-

विवाद उत्पन्न हो सकता है। क्रोध और वाणी में संयम रखें। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। व्यापार में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सदस्य को सफलता प्राप्त होगी। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक—8 शुभ रंग— हरा

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola