साइबर क्राइम के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई जारी, फिर 13 को किया गिरफ्तार

साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि का लाभ दिलाने, गूगल पर फर्जी कोरियर सर्विस का ऐड बनाकर, वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे.
झारखंड में साइबर क्राइम को खत्म करने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. खासकर गिरिडीह जिले की पुलिस ने. पुलिस की हालिया कार्रवाई में 13 साइबर क्रिमिनल्स ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, पासबुक, कैश और कार भी बरामद किए हैं. गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले के गांडेय और अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 13 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 28 मोबाइल फोन, 43 सिमकार्ड, 7 एटीएम कार्ड, एक पासबुक, 1 लाख 35 हजार रुपए नकद, एक कार और दो बाइक बरामद हुए हैं. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जमजोरी का सरफुद्दीन, जामताड़ा जिले के लटाई का विकास मंडल, नारायणपुर का ही विकास मंडल, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के देवपुर का सुनील रवानी, मुकेश वर्मा, गांडेय के चम्पापुर का इरफान अंसारी, मो दानिश, मो तनवीर, देवघर के मरगोमुंडा का मो सोएब अख्तर, गांडेय के चम्पापुर का सयैद अंसारी, मो अहमद अंसारी, अबुल हसन और गांडेय के आसनबोनी का मनोज मंडल शामिल है.
इस तरह ठगी करते थे साइबर क्रिमिनल्स
एसपी दीपक कुमार शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी. गिरिडीह के एसपी ने बताया की ये सभी साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि का लाभ दिलाने, गूगल पर फर्जी कोरियर सर्विस का ऐड बनाकर, वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे. एसपी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.
Also Read: साइबर क्राइम के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 9 अपराधी गिरफ्तार, 17 मोबाइल फोन बरामद
एसपी बोले – गिरिडीह से साइबर क्राइम का करेंगे सफाया
उन्होंने बताया कि गिरिडीह से साइबर अपराध को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा. उन्होंने साइबर अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग साइबर अपराध के इस अवैध धंधे में शामिल है, वे या तो साइबर क्राइम करना छोड़ दे या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें. छापामारी दल में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रोशन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सरोज कुमार मंडल, सहायक अवर निरीक्षक संजय मुखियार, आरक्षी साकेत वर्मा, सौरभ कुमार, जितेंद्र नाथ महतो आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




