सीआरपीएफ जवान की पत्नी के अपहरण मामले में जेएमएम नेता पप्पी सिंह पाकुड़ से गिरफ्तार

पप्पी सिंह ने उसके घर के आलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवर और उनकी बुलेट भी चोरी कर ली है. पप्पी सिंह यहीं नहीं रुका. कथित तौर पर उसने सीआरपीएफ जवान को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी.
गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : गिरिडीह जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवान की पत्नी के अपहरण मामले में मुख्य अभियुक्त झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता पप्पी सिंह को पाकुड़ के महेशपुर से गिरफ्तार कर लिया है. पप्पी सिंह को गिरिडीह की मुफस्सिल थाना पुलिस की एक विशेष टीम अपने साथ लेकर पाकुड़ के महेशपुर से लेकर गिरिडीह लौट रही है. देर रात तक पुलिस पप्पी सिंह को लेकर गिरिडीह पहुंच जाएगी. पप्पी सिंह के साथ पुलिस ने उक्त महिला को भी बरामद कर लिया है, जिसका अपहरण करने का आरोप पप्पी सिंह पर लगा है. पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे तक मुफस्सिल थाना पुलिस पप्पी सिंह को लेकर पाकुड़ से लेकर गिरिडीह पहुंच जाएगी.
https://www.youtube.com/watch?v=X5VTwCz0EWA&t=3s
क्या है पूरा मामला
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह-सिरसिया निवासी अमित कुमार सिंह सीआरपीएफ के जवान हैं. वर्तमान में वह लखनऊ में 91 रैफ बटालियन में पदस्थापित हैं. उन्होंने मुफस्सिल थाना पुलिस को आवेदन देकर पप्पी सिंह और उसके भाई विजय सिंह उर्फ बाजो सिंह दोनों भाई समेत अन्य लोगों पर उसकी पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया था. आवेदन मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और थाने में कांड दर्ज करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस को दिये गये आवेदन में अमित कुमार सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ 25 दिसंबर की शाम को करीब 5:30 बजे अपने घर से निकली थी. इसके बाद वह घर नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि पप्पी सिंह ने साजिश के तहत उनकी पत्नी का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है.
Also Read: गिरिडीह : युवक का अपहरण कर मांगी 10 लाख की रंगदारी, एक्टिव हुई पुलिस तो छोड़कर भागे
15 लाख के जेवर, बुलेट की चोरी का पप्पी पर लगा आरोप
इतना ही नहीं, पप्पी सिंह ने उसके घर के आलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवर और उनकी बुलेट भी चोरी कर ली है. पप्पी सिंह यहीं नहीं रुका. कथित तौर पर उसने सीआरपीएफ जवान को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना पुलिन ने पप्पी सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी.
पुलिस के डर से इधर-उधर भागता रहा पप्पी सिंह
बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस की दबिश पप्पी सिंह के घर पर पड़ी, इसकी सूचना उसे भी मिल गई. इसके बाद पप्पी सिंह पुलिस की गिरफ्तार से बचने के लिए इधर-उधर भागता फिर रहा था. वह ज्यादा देर तक पुलिस की गिरफ्त से दूर नहीं रह सका. आखिरकार पुलिस की टीम ने अपहृत महिला के साथ पप्पी सिंह को पाकुड़ से गिरफ्तार कर लिया.
Also Read: गिरिडीह : मॉर्निंग वॉक के दौरान गायब हुआ चौकीदार, शराब माफियाओं पर अपहरण करने की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




