ePaper

Ganesh Mahotsav 2023: ये हैं भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर, जहां पूरी होती है हर मुराद

Updated at : 19 Sep 2023 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav 2023: ये हैं भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर, जहां पूरी होती है हर मुराद

Ganesh Mahotsav 2023: गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 को मनाई जा रही है. यह त्योहार भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है. चलिए जानते हैं फेमस गणेश मंदिर के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Ganesh Mahotsav 2023: गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 को मनाई जा रही है. यह त्योहार भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है. चलिए जानते हैं फेमस गणेश मंदिर के बारे में.

undefined

फेमस गणेश मंदिर

मधुर महागणपति मंदिर केरल में मधुरवाहिनी नदी के तट पर स्थित है. यह मंदिर कासरगोड शहर से लगभग 7 किमी दूर है. इसका नाम मधुर श्री मदनंतेश्वर-सिद्धिविनायक है, लेकिन इसे मधुर महागणपति भी कहा जाता है.

undefined

करपका विनायक मंदिर

बता दें इस गणेश चतुर्थी के इस खास महीने में आप करपका विनायक मंदिर जा सकते हैं. यह मंदिर तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के तिरुपथुर तालुक में पिल्लरेपट्टी में स्थित है. यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित एक प्राचीन गुफा मंदिर है. गणेश चतुर्थी के दौरान लाखों भक्त हर दिन मंदिर में दर्शन करने आते हैं.

undefined

अष्टविनायक मंदिर

इस गणेश चतुर्थी आप अष्टविनायक मंदिर घूमने जा सकते हैं. यह मंदिर महाराष्ट्र में स्थित हैं. अष्टविनायक का अर्थ है “आठ गणपति”. इन मंदिर में गणेश की मूर्ती है. यहां दूर-दूर से लोग आते हैं.

undefined

खजराना गणेश

गणेश चतुर्थी के मौके पर आप खजराना गणेश मंदिर जा सकते हैं. यह मंदिर इंदौर, मध्य प्रदेश में स्थित है. यह मंदिर 1735 में मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा बनवाया गया था. उन्होंने भगवान गणेश की मूर्ति को मुगल सम्राट औरंगजेब से बचाने के लिए एक कुएं में छिपा दिया था. बता दें इस मंदिर के गर्भगृह के बाहरी गेट और दीवार चांदी से बने हैं.

undefined

डोडा गणपति मंदिर

गणेश चतुर्थी के मौके पर आप अपनी फैमिली के साथ डोडा गणपति मंदिर दर्शन करने जा सकते हैं. यह मंदिर कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित है. यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है और इसमें भगवान गणेश की एक विशाल मूर्ति है जो लगभग 18 फीट ऊंची और 16 फीट चौड़ी है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola