Elon Musk vs Trudeau: एलन मस्क ने जस्टिन ट्रूडो सरकार पर लगाये गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Oct 2023 4:16 PM
Elon Musk on Justin Trudeau - एलन मस्क ने यह टिप्पणी पत्रकार और लेखक ग्लेन ग्रीनवाल्ड की एक्स पर की गई एक पोस्ट का जवाब देते हुए की है. ग्रीनवाल्ड ने एक्स पर किये गए अपने पोस्ट में लिखा है-
Elon Musk vs Justin Trudeau on Free Speech : दुनिया के सबसे बड़े रईसों में शुमार एलन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्ट्रिन ट्रूडो की जमकर आलोचना की है और उनकी सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने का आरोप लगाया है. मस्क का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कनाडा सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं के लिए नया नियम बनाया है. दरअसल कनाडा सरकार ने हाल ही में एक आदेश में कहा है कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस के रेगुलेटरी कंट्रोल के लिए सरकार के साथ औपचारिक रूप से रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है. एलन मस्क ने यह टिप्पणी पत्रकार और लेखक ग्लेन ग्रीनवाल्ड की एक्स पर की गई एक पोस्ट का जवाब देते हुए की है. ग्रीनवाल्ड ने एक्स पर किये गए अपने पोस्ट में लिखा है- दुनिया की सबसे दमनकारी ऑनलाइन सेंसरशिप योजनाओं में से एक से लैस कनाडा सरकार ने यह ऐलान किया है कि पॉडकास्ट की पेशकश करने वाली सभी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस को रेगुलेटरी कंट्रोल की परमिशन देने के लिए औपचारिक रूप से सरकार के साथ रजिस्टर होना होगा.
Also Read: Twitter X को पूरी तरह Paid Service में बदल देंगे Elon Musk ?टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनियाें के मालिक एलन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्ट्रिन ट्रूडो की जमकर आलोचना की है और टुड्रो पर अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने का आरोप लगाया है. मस्क पत्रकार और लेखक ग्लेन ग्रीनवाल्ड की एक पोस्ट का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने कनाडा सरकार के फैसले पर टिप्पणी की थी. ग्रीनवाल्ड ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, दुनिया की सबसे दमनकारी ऑनलाइन सेंसरशिप योजनाओं में से एक से लैस कनाडाई सरकार ने घोषणा की है कि पॉडकास्ट की पेशकश करने वाली सभी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं को नियामक नियंत्रण की अनुमति लेने के लिए औपचारिक रूप से सरकार के साथ पंजीकरण करना होगा.
Also Read: X पर यूजर्स को मिलेगी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधा, Twitter को क्या बनाना चाहते हैं Elon Musk ?Trudeau is trying to crush free speech in Canada. Shameful. https://t.co/oHFFvyBGxu
— Elon Musk (@elonmusk) October 1, 2023
एलन मस्क ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ट्रूडो कनाडा में अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं जो शर्मनाक है. यह पहली बार नहीं है जब ट्रूडो सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया गया हो. आपको बता दें कि फरवरी 2022 में, ट्रूडो ने देश के इतिहास में पहली बार आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल किया और सरकार को कोविड-19 महामारी प्रतिबंधों के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए अतिरिक्त शक्तियां प्रदान कीं. गौरतलब है कि उस समय इन ड्राइवरों का विरोध प्रदर्शन वैक्सीन जनादेश को लेकर था.
Also Read: Elon Musk ने बढ़ा दी Mark Zuckerberg की मुसीबत, WhatsApp को टक्कर देने के लिए X पर लायेंगे यह धाकड़ फीचरआपकी जानकारी के लिए बता दें कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका काे लेकर आरोप लगाया तो हंगामा मच गया. भारत ने इन दावों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है. इसके साथ ही, भारत ने कनाडा में अपनी वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं. भारत के सख्त रवैये के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टुड्रो के तेवर नरम पड़ने लगे हैं. ट्रूडो ने कहा है कि कनाडा भारत के साथ अपने घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, भारत एक बढ़ती आर्थिक शक्ति और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक ताकत है और पिछले साल पेश की अपनी इंडो-पैसिफिक रणनीति के तहत हम भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर गंभीर हैं. वहीं, कानून के शासन वाले देश के रूप में हमें इस बात पर जोर देने की जरूरत है कि भारत को इस मामले (हरदीप सिंह निज्जर की हत्या) में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसे कनाडा के साथ काम करने की जरूरत है.
Also Read: Elon Musk के X का रोडमैप क्या है?प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










