Elon Musk के X का रोडमैप क्या है?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Jul 2023 8:07 PM

विज्ञापन

Twitter New Logo X - एलन मस्क ने कहा है कि X एक टर्म है, जहां सब कुछ किया जा सकता है. आने वाले समय में X प्लैटफॉर्म पर कई अलग अलग सर्विस दी जा सकती है. ट्विटर की सीईओ Linda Yaccarino ने भी एक ट्वीट कर लिखा है कि X का मकसद...

विज्ञापन
undefined

Twitter New Logo X : एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर का नाम और लोगो बदल दिया है. ट्विटर को अब X के नाम से जाना जाएगा. ट्विटर का डोमेन भी अब Twitter.com से X.com हो गया है. अगर आप x.com पर विजिट करते हैं तो यह आपको twitter.com पर रीडायरेक्ट करेगा. एलन मस्क ने इस बारे में ट्वीट भी किया है. Twitter के आधिकारिक हैंडल की प्रोफाइल फोटो भी X वाली हो गई है. वैसे, हैंडल अब भी @twitter है, क्योंकि हैंडल नहीं बदला जा सकता है.

undefined

एलन मस्क पहले भी कह चुके हैं कि वे चीनी ऐप वी चैट (We Chat) जैसा कुछ लाना चाहते हैं. वह X को WeChat की तरह बनाना चाहते हैं. WeChat दरअसल चीन का एक सुपर ऐप है, जहां हर तरह की सर्विस मिलती है. सुपर ऐप का कंसेप्ट है एक ऐप में सोशल मीडिया, गेमिंग सर्विस, पेमेंट सर्विस, टिकट बुकिंग सर्विस और दूसरी यूटिलिटी बेस्ड सर्विसेज प्रोवाइड कराना.

undefined

X.com पर एलन मस्क ट्विटर के साथ ही अपनी दूसरी कंपनियों को भी रीडायरेक्ट कर सकते हैं. एलन मस्क Tesla, SpaceX, Neuralink, Starlink से लेकर The Boring Company जैसे अपने दूसरे प्रोजक्ट को भी X.com डोमेन पर शिफ्ट कर सकते हैं. इसका मतलब यह कि X.com ओपन करने पर एलन मस्क की तमाम कंपनियों का इंटरफेस खुल सकता है.

undefined

एलन मस्क ने कहा है कि X एक टर्म है, जहां सब कुछ किया जा सकता है. आने वाले समय में X प्लैटफॉर्म पर कई अलग अलग सर्विस दी जा सकती है. ट्विटर की सीईओ Linda Yaccarino ने भी एक ट्वीट कर लिखा है कि X का मकसद विचारों, वस्तुओं, सेवाओं और अवसरों के लिए एक वैश्विक बाजार बनाना है.

undefined

एलन मस्क का X प्लैटफॉर्म आने वाले समय में ऑडियो, वीडियो , बैंकिंग और पेमेंट जैसी कई सर्विसेस लोगों को प्रदान करेगा. इसके साथ ही, AI की मदद से यह प्लैटफॉर्म एक दूसरे को उस तरीके से कनेक्ट करेगा, जिसकी हम और आप अभी कल्पना कर सकते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola