ePaper

डीजीपी केएन चौबे हटाये गये, एमवी राव को प्रभार, नौ माह में ही बदल दिये गये डीजीपी

Updated at : 17 Mar 2020 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
डीजीपी केएन चौबे हटाये गये, एमवी राव को प्रभार, नौ माह में ही बदल दिये गये डीजीपी

झारखंड के डीजीपी केएन (कमल नयन चौबे) चौबे को हटा दिया गया है. उनकी जगह होमगार्ड के डीजी सह अग्निशमन के महासमादेष्टा एमवी राव को डीजीपी का प्रभार दिया गया है, जबकि श्री चौबे को स्थानांतरित करते हुए उनको पुलिस आधुनिकीकरण कैंप, नयी दिल्ली का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के डीजीपी केएन (कमल नयन चौबे) चौबे को हटा दिया गया है. उनकी जगह होमगार्ड के डीजी सह अग्निशमन के महासमादेष्टा एमवी राव को डीजीपी का प्रभार दिया गया है, जबकि श्री चौबे को स्थानांतरित करते हुए उनको पुलिस आधुनिकीकरण कैंप, नयी दिल्ली का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है. केएन चौबे 1986 बैच के झारखंड कैडर के आइपीएस हैं, जबकि एमवी राव 1987 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं. इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है. जानकारी के मुताबिक श्री चौबे से श्री राव मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में प्रभार ग्रहण कर सकते हैं.

यूपीएससी से संपुष्टि के बाद राव बनेंंगे पूर्ण डीजीपी

एमवी राव को पूर्ण रूप से डीजीपी बनाये जाने के लिए यूपीएससी से संपुष्टि होना जरूरी है. अब मामले में राज्य सरकार की ओर से यूपीएससी को तीन नामों का पैनल भेजा जायेगा. वहां से संपुष्टि के बाद राव को पूर्ण रूप से डीजीपी बनाने की अधिसूचना राज्य सरकार की ओर से जारी की जा सकेगी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola