झारखंड: गर्भवती महिलाओं से ठगी करनेवाले आठ साइबर अपराधी अरेस्ट, चार महीने में 128 हो चुके गिरफ्तार

गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि साइबर अपराध को खत्म करने को लेकर पुलिस जीरो टॉलरेंस के तहत कार्य कर रही है और साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में गठित टीम हर दिन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पा रही है.
गिरिडीह, मृणाल: साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में गिरिडीह पुलिस को लगातार सफलता हाथ लग रही है. पिछले 4 माह से साइबर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. इस क्रम में 128 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इसी कड़ी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए छापेमारी अभियान में साइबर ठगी के 8 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये गर्भवती महिलाओं से मातृत्व लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करते थे. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर ये जानकारी दी. छापेमारी दल में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के अलावा साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सरोज मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक रोशन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुबल डे, गौरव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय मुखियार, आरक्षी साकेत वर्मा, सौरभ कुमार, जितेंद्र नाथ महतो, सुरेश यादव, आशुतोष कुमार रंजन आदि शामिल थे.
साइबर अपराधियों के पास से मोबाइल व लैपटॉप बरामद
गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बिरनी थाना क्षेत्र के खेदवारा का दीपक कुमार, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोडासिमर का दिनेश कुमार मंडल, टुंडी थाना क्षेत्र के कटवीरा का राहुल कुमार मंडल, पवन मंडल टुंडी के निमाटांड़ का सतीश कुमार, गावां थाना क्षेत्र के उपरैली कहुआई का मंटू कुमार साहू, बिरनी थाना क्षेत्र के पण्डरमनिया का प्रेम कुमार मंडल और मुफस्सिल थाना इलाके के बुढ़वाटांड का रूपेश कुमार वर्मा शामिल है. इन साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 20 मोबाइल, 25 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, एक पासबुक, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है.
ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे ठग
गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि साइबर अपराध को खत्म करने को लेकर पुलिस जीरो टॉलरेंस के तहत कार्य कर रही है और साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में गठित टीम हर दिन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पा रही है. उन्होंने बताया कि जिन आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. वे सभी साइबर अपराधी पोषण ट्रैक्टर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के मोबाइल पर कॉल करके उन्हें मातृत्व लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के साथ-साथ अपने आप को फर्जी बैंक अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे. इसके अलावा ये सभी साइबर अपराधी लोगों के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज कर उसका रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करते हुए भी पैसे की ठगी करते थे.
चार महीने में 128 साइबर अपराधी अरेस्ट
पिछले चार माह में गिरिडीह पुलिस ने अब तक 128 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. इन लोगों के पास से 316 मोबाइल फोन, 335 सिम कार्ड, 117 एटीएम-पासबुक 7 चेकबुक, 9 पैन कार्ड, 8 आधार कार्ड, 17 वाहन, तीन आईपैड, 2 लैपटॉप और 12,99, 210 रुपए नगद बरामद किए हैं.
Also Read: झारखंड का एक गांव, जिसका नाम सुनते ही नहीं थमेगी हंसी, ग्रामीणों को भी बताने में आती है काफी शर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




