झारखंड: नायक बस के मालिक तालेवर साव को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, रांची रेफर

Updated at : 09 Jan 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: नायक बस के मालिक तालेवर साव को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, रांची रेफर

नायक बस के मालिक तालेवर साव हजारीबाग के बरकट्ठा से अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने घर कुदर जा रहे थे. जैसे ही वे गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के कुदर-धरगुल्ली पथ पर पहुंचे, पहले से घात लगाये बैठे हमलावरों ने तालवेर को गोली मार दी. इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

बगोदर (गिरिडीह), कुमार गौरव: झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर और गोरहर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में एक बार फिर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. इस बार अपराधियों ने नायक बस के ऑनर (मालिक) तालेवर साव ऊर्फ तालेवर नायक (45 वर्ष) को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना मंगलवार की रात लगभग आठ बजे की है. घटना बगोदर थाना क्षेत्र के ढलकीटांड दुर्गा मंदिर से कुछ पहले घटित हुई है. हजारीबाग में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने तालेवर की पेट में लगी तीनों गोलियां निकाल कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है. घटनास्थल पर पहुंच कर बगोदर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

तालवेर साव को मारी तीन गोली

बताया जाता है कि तालेवर साव हजारीबाग के बरकट्ठा से अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने घर कुदर जा रहे थे. जैसे ही वे बगोदर थाना क्षेत्र के कुदर-धरगुल्ली पथ पर पहुंचे, पहले से घात लगाये बैठे हमलावरों ने एक के बाद तीन गोली तालवेर को मार दी, जिसके बाद धरगुल्ली निवासी तालेवर नायक उर्फ तालेवर साव घायल हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोग बस मालिक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए हजारीबाग ले गए. मामले की सूचना मिलते ही बगोदर और गोरहर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची. इधर तालेवर साव की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Also Read: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 34 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रांची में छह एकड़ में बनेगा ताज होटल

तालेवर साव रांची रेफर

हजारीबाग में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने तालेवर की पेट में लगी तीनों गोलियां निकाल कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है. घटनास्थल पर पहुंच कर बगोदर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Also Read: झारखंड: ट्रांसपोर्टर व बालू व्यवसायी गुरप्रीत सिंह सबरवाल के घर व ऑफिस में ईडी की रेड, खंगाले दस्तावेज

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola