कोरोना वायरस : बंगाल निकाय चुनाव पर मंडराये अनिश्चतितता के बादल

Updated at : 15 Mar 2020 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस : बंगाल निकाय चुनाव पर मंडराये अनिश्चतितता के बादल

Coronavirus: uncertainty over bengal municipal elections. कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आगामी निकाय चुनावों (Municipal Elections) को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि राजनीतिक दलों और राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे के मद्देनजर अभी तक यह फैसला नहीं लिया है कि चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाये या कुछ हफ्तों के लिए टाल दिये जायें.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आगामी निकाय चुनावों (Municipal Elections) को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि राजनीतिक दलों और राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे के मद्देनजर अभी तक यह फैसला नहीं लिया है कि चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाये या कुछ हफ्तों के लिए टाल दिये जायें.

राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) ने अभी तक चुनावों पर कोई आधिकारिक अधिसूचना या घोषणा नहीं की है. आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया कि राज्य सरकार 12 और 26 अप्रैल के बीच चुनाव कराना चाहती है. उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की 16 मार्च (16 March 2020) को होने वाली सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) में इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है.

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘चुनाव अप्रैल-मई (April-May) में होंगे, जिसकी संभावना कम लगती है या फिर इन्हें टाल दिया जायेगा.’ विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party of India Marxist) को लगता है कि कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) और 107 नगरपालिकाओं (Municipalities) के चुनाव लंबे समय से अटके हुए हैं तथा इस प्रक्रिया में और देरी नहीं होनी चाहिए.

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर 16 से 31 मार्च तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की शनिवार को घोषणा की. हालांकि, बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola