CoronavirusPandemic : IPL2020 की तिथि बदली गयी अब 15 अप्रैल से होगा शुरू

Author : Rajneesh Anand Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Mar 2020 3:46 PM

विज्ञापन

CoronavirusPandemic : IPL2020 बीसीसीआई ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के दबाव में झुकते हुए 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के दबाव में झुकते हुए 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया. बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण उत्पन्न हुए हालात के खिलाफ ऐहतियाती कदम के तहत आईपीएल 2020 को 15 अप्रैल 2020 तक स्थगित करने का फैसला किया है. ’’

अब इस लीग का पहला मैच 29 मार्च की बजाय 15 अप्रैल को खेला जाएगा. ऐसा कोरोना वायरस के हालिया खतरे को देखकर किया गया है. बीसीसीआई ने बयान में कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण उत्पन्न हुए हालात के खिलाफ ऐहतियाती कदम के तहत आईपीएल 2020 को 15 अप्रैल 2020 तक स्थगित करने का फैसला किया है. दिल्ली सरकार ने कहा कि स्वास्थ्य संकट के कारण राजधानी में किसी भी खेल गतिविधि को अनुमति नहीं दी जायेगी और इसके बाद बीसीसीआई ने यह फैसला लिया.

दिल्ली आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू शहर है. भारत में अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित 76 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और कर्नाटक में गुरूवार को इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. बोर्ड ने बयान में कहा कि बीसीसीआई अपने सभी शेयरधारकों और आम लोगों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित और संवेदनशील है और प्रशंसकों सहित आईपीएल से जुड़े सभी लोगों के लिये सुरक्षित क्रिकेटिया अनुभव सुनिश्चित करने को सभी जरूरी कदम उठा रहा है.

बोर्ड ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेगा. इस वैश्विक संकट को देखते हुए आईपीएल का खाली स्टेडियम में खेला जाना तय है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भारत में कई खेल प्रतियोगितायें कोरोना वायरस के कारण स्थगित या रद्द हो चुकी हैं. दरअसल, 29 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मैच खेला जाना था. लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पहले तो भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने बीसीसीआई को दो टूक कह दिया कि टिकटों की बिक्री नहीं की जा सकती क्योंकि दर्शकों की भारी भीड़ में इस वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा होगा. वहीं कई राज्यों, जैसे की महाराष्ट, राजस्थान और दिल्ली ने भी कह दिया कि यदि मैचों का आयोजन करना है तो बंद दरवाजे में बिना दर्शकों के कराना होगा.

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक कोरोना से खतरे की आशंका को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान, इटली, जापान, कोरिया और चीन सहित अन्य देशों के लिए वीजा प्रतिबंध लगा दिए हैं. वीजा प्रतिबंध 13 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए लगाए गए हैं. इसका मतलब ये हुआ कि विदेशी नागरिकों इन तारीखों के बीच भारत की यात्रा नहीं कर सकते. इन नागरिकों में विदेशी टीमों के खिलाड़ी भी आते हैं. ये सभी को पता है कि आईपीएल में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कितना पसंद किए जाते हैं. वीजा प्रतिबंध लगे होने की स्थिति में इन देशों के खिलाड़ियों का आईपीएल में भाग लेना मुमकिन नहीं था..

दो दिन पहले ही आईपीएल टीमें सरकार के पास गईं. गुजारिश की गयी कि खाली स्टेडियम में मैच करवाना तो संभव है क्योंकि इसका इंश्योरेंस होता है लेकिन यदि इसमें विदेशी खिलाड़ी नहीं खेलेंगे तो लीग का आकर्षण ही कम हो जाएगा. इसलिए विदेशी खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत दी जाए. हालांकि सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी. अंतत बीसीसीआई ने आज लीग की तारीखों में बदलाव कर दिया. अब आईपीएल का आयोजन 29 मार्च की बजाय 15 अप्रैल से किया जाएगा.

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola