ePaper

Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में एक दिन में 42 नये मामले, 30 लोग हुए स्वस्थ

Updated at : 25 Jun 2020 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में एक दिन में 42 नये मामले, 30 लोग हुए स्वस्थ

Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में गुरुवार (25 जून, 2020) को कोरोना संक्रमण (Corona infection) के 42 नये मामले आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,261 पहुंच गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 30 लोग स्वस्थ भी हुए हैं.

विज्ञापन

Coronavirus in Jharkhand : रांची : झारखंड में गुरुवार (25 जून, 2020) को कोरोना संक्रमण (Corona infection) के 42 नये मामले आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,261 पहुंच गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 30 लोग स्वस्थ भी हुए हैं, जो काफी राहत की बात है. राज्य में 12 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि एक्टिव केस 644 है.

गुरुवार (25 जून, 2020) को मिले 42 नये मामलों में गिरिडीह से 8, पूर्वी सिंहभूम से 6, गुमला से 5, हजारीबाग से 5, कोडरमा से 5, देवघर से 4, खूंटी से 3, रांची से 2 और सिमडेगा से 2, बोकारो से 1 और पलामू से 1 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,261 पहुंच गयी है. वहीं, एक्टिव केस 644 है.

Also Read: Jharkhand Unlock : झारखंड में अब शुरू होंगे स्पोर्ट्स, ऑनलाइन मंगा सकेंगे जरूरी सामान

गुरुवार (25 जून, 2020) को राज्य में 30 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. इसके तहत पूर्वी सिंहभूम से 16, गढ़वा से 11, रांची से 1, सरायकेला और सिमडेगा से 1-1 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इस तरह अब तक राज्य में 1,605 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

एक्टिव केस की बात करें, तो राज्य में गुरुवार को 644 एक्टिव केस है. इसके तहत सिमडेगा में 79, पूर्वी सिंहभूम में 182, कोडरमा में 61, रांची में 51, हजारीबाग मे 55, गुमला में 41, रामगढ़ में 32, पश्चिमी सिंहभूम में 20, देवघर में 27, गिरिडीह में 28, लोहरदगा में 12, धनबाद में 18, गढ़वा में 11, जामताड़ा में 8, लातेहार में 6, सरायकेला में 8, बोकारो में 8, चतरा में 7, गोड्डा में 7, पलामू में 6, खूंटी में 5 और साहिबगंज में 2 कोरोना के एक्टिव केस हैं.

पुणे से लौटे थे खूंटी में मिले 3 नये कोरोना संक्रमित

खूंटी जिले में गुरुवार को 3 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. तीनों तोरपा प्रखंड के हैं. एरेंडा स्थित डेडिकेटेड केयर सेंटर में ट्रूनेट से जांच में उनका सैंपल पाॅजिटिव पाया गया. इसके बाद कन्फर्मेटिव किट में जांच करने पर कोरोना की पुष्टि हुई. इसके बाद तीनों को एरेंडा लाया गया. उनके संपर्क में आये कुल 15 लोगों को भी आइसोलेट किया गया है.

तीनों कोरोना मरीज 30 मई को महाराष्ट्र के पुणे से वापस लौटे थे. इसके बाद उन्हे तोरपा के कोरेंटिन सेंटर में रखा गया था. साथ ही जिलें में कोरोना मरीजों की संख्या 28 हो गयी है. जिसमें 23 पहले ही ठीक होकर घर जा चुके हैं. जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 5 है.

Also Read: फीस नहीं देने वाले बच्चों के नाम काटे तो रद्द हो सकती है स्कूल की मान्यता, झारखंड सरकार का सख्त निर्देश
कोडरमा में मिले 5 कोरोना संक्रमितों की रही है ट्रेवल हिस्ट्री

जिले में गुरुवार को कोरोना के 5 नये मामले सामने आये हैं. जिलास्तर पर एसए किट से शुरू हुई जांच में जहां एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया, वहीं देर शाम रिम्स की ओर से जारी रिपोर्ट में 4 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इन 4 संक्रमितों में से 3 जयनगर प्रखंड और 1 चंदवारा प्रखंड का रहनेवाला है. जयनगर में मिले कोरोना संक्रमित हाल ही में बांग्लादेश से लौटे थे. वहीं, चंदवारा का व्यक्ति दिल्ली से लौटा था. इन 5 नये संक्रमितों के साथ ही जिले में कोरोना के कुल 170 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि सक्रिय केस 56 हो गये हैं.

कामडारा प्रखंड में 10 लोगों ने कोरोना को दी मात

गुमला जिला अंतर्गत कामडारा प्रखंड से 10 प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमण से ठीक हो गये हैं. सभी 10 प्रवासी मजदूर अपने- अपने घर वापस चले गये हैं. कामडारा प्रखंड में कुल 12 कोरोना संक्रमित पाये गये थे. इसमें 2 प्रवासी मजदूरों का इलाज अभी चल रहा है. संभवत: ये दोनों संक्रमित प्रवासी मजदूर भी जल्द ठीक हो जायेंगे. यह बात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमकेएम शाही ने कही.

देश से बेहतर झारखंड का रिकवरी रेट

झारखंड में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट देश से बेहतर है. झारखंड में रिकवरी रेट 70.98 फीसदी है, वहीं देश में 57.43 फीसदी रिकवरी रेट है.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola