ePaper

Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में कोरोनावायरस से दो दिनों में 23 की मौत, रिम्स में 174 की जांच में 40 संक्रमित मिले

Updated at : 19 Sep 2020 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में कोरोनावायरस से दो दिनों में 23 की मौत, रिम्स में 174 की जांच में 40 संक्रमित मिले

कोरोना से राज्य में दो दिनों में 23 मरीजों की मौत हुई है. 17 सितंबर को 17 और 18 सितंबर को छह मरीजों की मौत हुई. इनमें जमशेदपुर से नौ, धनबाद के पांच, दुमका, चतरा, जामताड़ा व पलामू से एक-एक, रांची से तीन और पश्चिमी सिंहभूम के दो मरीज शामिल हैं.

विज्ञापन

रांची : कोरोना से राज्य में दो दिनों में 23 मरीजों की मौत हुई है. 17 सितंबर को 17 और 18 सितंबर को छह मरीजों की मौत हुई. इनमें जमशेदपुर से नौ, धनबाद के पांच, दुमका, चतरा, जामताड़ा व पलामू से एक-एक, रांची से तीन और पश्चिमी सिंहभूम के दो मरीज शामिल हैं. राज्य में कोरोना से मरनेवालों का कुल आंकड़ा 602 पहुंच गया है. वहीं, शुक्रवार को झारखंड में 1478 संक्रमित मिले हैं. राज्य में अब तक 68,578 संक्रमित मिल चुके हैं और 54,052 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस 13,924 है.

17 सितंबर को झारखंड में 1026 संक्रमित मिले थे और 1450 स्वस्थ हुए थे. 18 सितंबर को चतरा से चार, देवघर से 29, धनबाद से 62, दुमका से 10, पूर्वी सिंहभूम से 324, गढ़वा से 16, गिरिडीह से 11, गोड्डा से पांच, गुमला से 17, हजारीबाग से 38, जामताड़ा से 51,खूंटी से 15, कोडरमा से 21, लातेहार से 26, लोहरदगा से 40, पाकुड़ से दो, पलामू से 64, रामगढ़ से 42, रांची से 492,साहिबगंज से 44, सरायकेला से 41, सिमडेगा से 17 व प. सिंहभूम से 107 नये संक्रमित मिले हैं.

1245 स्वस्थ हुए : शुक्रवार को 1245 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इनमें बोकारोे से 17, चतरा से 22, देवघर से 30, धनबाद से 107, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से 72,गढ़वा से 53, गिरिडीह से 22, गोड्डा व गुमला से 21-21, हजारीबाग से 54, जामताड़ा से चार, खूंटी व कोडरमा से 16-16, लोहरदगा से 18, पाकुड़ से 14, पलामू से 22, रामगढ़ से 189, रांची से 340, साहिबगंज से 55, सरायकेला से 37, सिमडेगा से 32 व प. सिंहभूम से 82 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं.

25962 सैंपल की हुई जांच : शुक्रवार को 25962 सैंपल की जांच हुई है. राज्य में अब तक 1641946 सैंपल लिये गये हैं और 1629190 सैंपल की जांच हो चुकी है. इस समय बैकलॉग में 12756 सैंपल हैं.

रिम्स में 174 की जांच 40 पाये गये संक्रमित : विश्वकर्मा पूजा के कारण गुरुवार को रांची जिला में कम लोगों ने जांच के लिए सैंपल दिया. इससे रिम्स के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग में शुक्रवार को मात्र 174 सैंपल की जांच हुई. इसमें 40 लोग संक्रमित पाये गये. सबसे ज्यादा रिम्स से 31 लोग पॉजिटिव मिले हैं. इनमें डॉक्टर, नर्स व कर्मचारी शामिल हैं. रिम्स का कहना है कि रांची जिला के अलावा अन्य जिलों से भी सैंपल नहीं आया था, जिससे कम जांच हुई है. शुक्रवार को रांची व अन्य जिलों से काफी संख्या में सैंपल आये हैं, इससे शनिवार को जांच का आंकड़ा बढ़ जायेगा.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola