Corona Effect : हर जरूरतमंद को उचित मदद मिले, यह प्रयास करुंगा- हेमंत सोरेन

Author Pritish Sahay|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

लॉकडाउन से दिल्ली में झारखंड के मजदूर परेशान थे. भोजन का प्रबंध नहीं था. लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास के बाद दिल्ली में रहे रहे झारखंड के लोगों के लिए भोजन का प्रबंध हो गया. इसके लिए श्री सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद कहा है.

विज्ञापन

रांची : लॉकडाउन से दिल्ली में झारखंड के मजदूर परेशान थे. भोजन का प्रबंध नहीं था. लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास के बाद दिल्ली में रहे रहे झारखंड के लोगों के लिए भोजन का प्रबंध हो गया. इसके लिए श्री सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद कहा है. श्री केजरीवाल ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी को इस संबंध में निर्देश दे दिया गया है.

एक रूम में रह रहे हैं लोग : मुख्यमंत्री को एक वीडियो के माध्यम से बताया गया कि झारखंड के कुछ लोग वहां मजदूरी करते हैं. लॉकडाउन की वजह से सभी वहां फंस गये हैं. उनके खाने की व्यवस्था नहीं है. भूख से मरने की नौबत आ गयी है. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल से इन्हें मदद पहुंचाने का अनुरोध किया था. साथ ही कहा कि झारखंड से बाहर रह रहे लोग जरूरत पड़ने पर 0651- 2282201 पर संपर्क करें.

तेलंगाना के 26 बच्चे झारखंड में फंसे : तेलंगाना से शैक्षणिक प्रवास के लिए आये 26 बच्चे साहिबगंज स्थित नवोदय विद्यालय में फंस गये हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी बच्चों की सुरक्षा और समुचित देखभाल के निर्देश दिये हैं. इस संदर्भ में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने श्री सोरेन से बच्चों की देखभाल हेतु निवेदन किया था.

नवीन पटनायक ने मांगी मदद : ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वहां फंसे ओड़िशा के लोगों की मदद की अपील की है. उन्होंने लिखा है कि कोरोना की लड़ाई में हमें मिलकर लड़ना है. जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि नवीन जी झारखंड सरकार ओड़िशा वासियों की हरसंभव मदद करेगी. साथ ही देश के समस्त मुख्यमंत्रियों से आग्रह है कि वे झारखंडियों की मदद करें.

सीएमसी वेल्लोर में दर्जनों लोग फंसे : सीएमसी वेल्लोर में इलाज कराने गये लोग लॉकडाउन होने और ट्रेन रद्द होने की वजह से वहीं फंस गये हैं. अधिकतर लोग जमशेदपुर मानगो आजाद बस्ती के हैं. इन लोगों ने सरकार से गुहार लगायी है कि उन्हें निकाला जाये. लोगों ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा है कि 13 मार्च को वे लोग इलाज कराने आये थे. वापसी का टिकट कटा हुआ था पर ऐन मौके पर ट्रेन रद्द हो गयी.

बच्चे झारखंड में सुरक्षित

मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के सीएम से कहा कि तेलंगाना के सभी 26 बच्चे साहेबगंज में सुरक्षित हैं. राज्य सरकार ने स्कूल प्रबंधन को बच्चों का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया है. साहिबगंज के उपायुक्त को भी बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola