Corona Effect : रामगढ़ में मछली, मीट, चिकन की दुकानें, मॉल, ब्यूटी पार्लर एवं सैलून बंद

Corona Effect : fish meat chicken shops malls and beauty parlours of ramgarh closed upto april 14. रांची : कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ देखना हो, तो झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) से 40 किलोमीटर दूर स्थित रामगढ़ जिला (Ramgarh District) में जाइए. यहां वैश्विक महामारी (Global Epidemic) घोषित हो चुके COVID19 के चलते मछली, मीट (Meat) और चिकन (Chicken) की दुकानें 14 अप्रैल तक बंद कर दी गयी हैं. शॉपिंग मॉल्स (Shopping Malls) को बंद करने के आदेश दिये गये हैं. ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour) और सैलून (Saloon) भी इतने दिनों तक रामगढ़ जिला में नहीं खुलेंगे. रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO Ramgarh) के कार्यालय की गोपनीय शाखा ने 20 मार्च, 2020 को यह आदेश जारी किया.
रांची : कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ देखना हो, तो झारखंड की राजधानी रांची से 40 किलोमीटर दूर स्थित रामगढ़ जिला में जाइए. यहां वैश्विक महामारी घोषित हो चुके COVID19 के चलते मछली, मीट और चिकन की दुकानें 14 अप्रैल तक बंद कर दी गयी हैं. शॉपिंग मॉल्स को बंद करने के आदेश दिये गये हैं. ब्यूटी पार्लर और सैलून भी इतने दिनों तक रामगढ़ जिला में नहीं खुलेंगे. रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय की गोपनीय शाखा ने 20 मार्च, 2020 को यह आदेश जारी किया.
इस आदेश में कहा गया है कि झारखंड के मुख्य सचिव के आदेश पर रामगढ़ के उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि द झारखंड स्टेट एपिडेमिक डिजीज (COVID19) रेगुलेशन, 2020 के आलोक में जिला में नोवेल कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए ऐसा किया जाये. एसडीओ कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि यह वायरस अत्यधिक तेजी से संक्रमण फैलाता है.
यह भी कहा गया है कि वर्तमान में इसकी कोई वैक्सीन या दवा उपलब्ध नहीं है. इसलिए सामाजिक दूरी ही इससे बचाव एवं इसकी रोकथाम का एकमात्र तरीका है. संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने से मुंह एवं नाक से निकलने वाले ‘ड्रॉपलेट्स’ से यह संक्रमण फैलता है.
संक्रमित व्यक्ति के छींकने एवं खांसने से विष्णु सतह पर गिरते हैं और वहां काफी समय तक क्रियाशील रहते हैं. इसलिए लोगों को सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से रोकने की सलाह इेश में दी गयी है. भीड़ वाले सभी प्रकार के आयोजनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है. किसी भी आयोजन में 50 व्यक्ति से ज्यादा शामिल नहीं हो पायेंगे.
इस आदेश में आगे कहा गया है कि रामगढ़ जिला में कहीं भी स्लॉटर हाउस नहीं है. बिना अनुमति के लोग मांस, मुर्गा, मछली आदि की बिक्री कर रहे हैं. जहां भी इन चीजों की बिक्री होती है, वहां और उसके आसपास काफी गंदगी होती है. कोरोना वायरस जैसी महामारी को रोकने के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है. इसलिए रामगढ़ में संचालित सभी मांस, मुर्गा, मछली की दुकानों को तत्काल प्रभाव से 14 अप्रैल, 2020 तक बंद करने का निर्देश जारी किया गया है.
एसडीओ कार्यालय ने कहा है कि कोरोना वायरस की रोकथाम और इससे बचने के लिए जो दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं, उसका हर हाल में पालन होना चाहिए. यदि इन आदेशों का उल्लंघन किया गया, तो ऐसे लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 133 और आइपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




