ट्रेन परिचालन को लेकर असमंजस, ऑनलाइन टिकट बिक्री जारी

Updated:
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद ट्रेन चलेगी या नहीं, अभी ऊहापोह की स्थिति बनी है. बावजूद, इसके टिकट बुकिंग पहले की तरह ऑनलाइन खुली है. लोग टिकट की बुकिंग भी करा रहे हैं. रेल टिकटों की बिक्री के बावजूद यात्रियों में कई तरह के संशय हैं.

विज्ञापन

भागलपुर. लॉकडाउन के बाद ट्रेन चलेगी या नहीं, अभी ऊहापोह की स्थिति बनी है. बावजूद, इसके टिकट बुकिंग पहले की तरह ऑनलाइन खुली है. लोग टिकट की बुकिंग भी करा रहे हैं. रेल टिकटों की बिक्री के बावजूद यात्रियों में कई तरह के संशय हैं, क्योंकि एक तरफ रेलवे के काउंटरों से बुकिंग बंद है, वहीं ऑनलाइन टिकट बेचे जा रहे हैं. इधर, टिकट की बुकिंग ऑनलाइन खुली रहने से वेटिंग की संख्या बढ़ती जा रही है.

नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट

ऑनलाइन बुकिंग खुली है. इसके चलते भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस के सभी श्रेणियों की सीटें फुल बतायी जा रही है. कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. वेटिंग टिकटों की संख्या बढ़ती जा रही है. 15 अप्रैल की बुकिंग की बात करें, तो आइआरसीटीसी वेबसाइट पर स्लीपर क्लास में वेटिंग की संख्या 56 है. एसी-थ्री में 42, टू-एसी में 13 एवं फर्स्ट क्लास श्रेणी में वेटिंग की संख्या तीन हो गयी है.

फरक्का एक्सप्रेस में भी अब जगह नहीं

आइआरसीटीसी टिकट बुकिंग के अनुसार फरक्का एक्सप्रेस में भी अब जगह नहीं बची है. 15 अप्रैल की ट्रेन के लिये स्लीपर की सभी सीटें फुल है और वेटिंग टिकटों की संख्या 23 तक पहुंच गयी है.

सबसे ज्यादा वेटिंग नयी दिल्ली

साप्ताहिक एक्सप्रेस में वेटिंग टिकटों की संख्या सबसे ज्यादा भागलपुर-नयी दिल्ली जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस की है. ऑनलाइन बुकिंग के चलते 20 अप्रैल की इस ट्रेन में स्लीपर में वेटिंग टिकटों की संख्या 309 तक पहुंच गयी है. थ्री-एसी में आठ व टू-एसी में इसकी संख्या चार तक है.

लॉकडाउन जारी रहा तो पैसे वापस

14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रहा, तो यात्रियों के पैसे लौटा दिये जायेंगे. इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि लॉकडाउन के कारण वैसे ही नागरिक आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं. ऐसे में टिकट कटाना और लौटाना भी यात्रियों के लिए परेशानी है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन