Chitragupta Puja 2022 Shubh Muhurat, Timing: चित्रांश आज करेंगे चित्रगुप्त पूजा, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Chitragupta Puja 2022 Date and Timing: हिंदू धर्म में कोई भी पूजा उदयातिथि के अनुसार की जाती है और ऐसे में चित्रगुप्त पूजा 27 अक्टूबर 2022, गुरुवार के दिन की जाएगी. देखें चित्रगुप्त पूजा 2022 का की डेट, टाइम और मुहूर्त

विज्ञापन

Chitragupta Puja 2022 Date and Timing:   भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन मृत्यु के देवता यमराज के सहयोगी और मनुष्य के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा का भी विधान है. भगवान चित्रगुप्त को लेखन कार्य से जुड़ा हुआ माना जाने के कारण इस दिन कलम, दवात और बहीखातों की भी पूजा की जाती है. देखें चित्रगुप्त पूजा 2022 का की डेट, टाइम और मुहूर्त

चित्रगुप्त पूजा 2022 की डेट

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी. हिंदू धर्म में कोई भी पूजा उदयातिथि के अनुसार की जाती है और ऐसे में चित्रगुप्त पूजा 27 अक्टूबर 2022, गुरुवार के दिन की जाएगी. इसी दिन भाई दूज का त्योहार भी मनाया जाएगा.

कैसे करें चित्रगुप्त पूजा

  • चित्रगुप्त भगवान की पूजा के लिए सबसे पहले पूजा स्थल पर एक साफ चौकी स्थापित करें. इस पर भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करें.

  • चौकी पर भगवान की प्रतिमा स्थापित करने के बाद गंगाजल से अभिषिक्त करें. पूजा स्थान पर सभी पूजन सामग्रियों को गंगाजल से शुद्ध करें.

  • इसके बाद भगवान चित्रगुप्त के समक्ष घी का दीपक जलाएं. फिर दूध, दही, घी, शक्कर और शहद का इस्तेमाल करके पंचामृत बना लें.

  • धूप, दीप, फल , फूल अक्षत इत्यादि से भगवान चित्रगुप्त की पूजा करें. साथ भी भगवान को मिठाई का भोग लगाएं.

  • इसके बाद चित्रगुप्त की कथा का पाठ करें. इसके बाद आरती करें और लोगों में प्रसाद वितरित करे.

  • चित्रगुप्त पूजा के दिन बही-खाते की पूजा का भी विधान है. ऐसे में इस दिन चित्रगुप्त

    भगवान के सामने बहीखाता रखकर उस पर फूल, अक्षत इत्यादि छिड़कें.

  • इसके बाद सफेद कागज पर श्रीगणेशाय नमः लिखकर 11 बार ओम् चित्रगुप्ताय नमः लिखें.

चित्रगुप्त पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखकर यमराज के समक्ष प्रस्तुत करते हैं. यही वजह है कि चित्रगुप्त पूजा के दिन लेखनी, कलम, बही-खाता इत्यादि की पूजा होती है. पौराणिक मान्यता है कि चिंत्रगुप्त पूजा के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से बुद्धि, वाणी में प्रखरता का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola