Jharkhand news: कोडरमा घाटी में बस पलटी, गया की एक महिला की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

Updated at : 13 Feb 2022 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand news: कोडरमा घाटी में बस पलटी, गया की एक महिला की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

jharkhand news: कोडरमा घाटी के नौवा माइल के पास एक बस के पलट जाने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गये हैं. घायलाें को सदर अस्पताल भेज दिया गया है. रजरप्पा से पूजा कर गया लौट रहे सभी यात्री एक ही परिवार के हैं.

विज्ञापन

Jharkhand news: कोडरमा घाटी के नौवा माइल के समीप एक सवारी पस पलट गयी. हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं 6 अन्य लोग घायल हो गए. मृतक महिला की पहचान मानपुर गया निवासी 59 वर्षीय सुगनी देवी पति शिवबालक पासवान के रूप में हुई है, जबकि घायलों में 40 वर्षीय प्रमिला देवी पति राजबल्लभ पासवान, 60 वर्षीय चांदो पासवान, 35 वर्षीय नीलम देवी, 35 वर्षीय मुकेश पासवान, 40 वर्षीय मालती देवी पति शैलेंद्र पासवान, 23 वर्षीय अम्बेडकर पासवान पिता केसों पासवान सभी मानपुर गया निवासी के रूप में हुई है.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, सभी लोग शनिवार को बस नंबर (BR 21D 4708) में सवार होकर पूजा-अर्चना के लिए रजरप्पा मंदिर गये थे. पूजा-अर्चना के बाद पूरा परिवार देर रात वापस गया लौट रहा था. इसी दौरान नौवा माइल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. साथ ही घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Also Read: दवा के अवैध कारोबार पर कोडरमा प्रशासन की सख्ती, चंदवारा में मेडिकल दुकान और क्लीनिक को किया सील
अनियंत्रित सवारी पलटा, कोई हताहत नहीं

इधर, थाना क्षेत्र के इंदरवा में शीशा लदा सवारी पिकअप वैन (JH 02AQ 2974) पलट गया. हालांकि, हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया. जानकारी के मुताबिक, उक्त शीशा लदा वाहन कोडरमा से डोमचांच की ओर जा रहा था. घटनास्थल के समीप एक ट्रक से चकमा खाकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola