Bhutan Tour: विदेश जाने का रखते हैं शौक तो भूटान हो सकता है अच्छा विकल्प

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Aug 2023 2:59 PM

विज्ञापन

Bhutan Tour: भूटान बहुत ही रहस्यमय और अदभुत देश है, जो कि भारत और चीन के मध्य में स्थित है. भूटान प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ वास्तुकला, चित्रित, इत्यादि चीजों से भी परिपूर्ण है. पर्यावरण की रक्षा भूटान का एक संवैधानिक दायित्व है.

विज्ञापन
  • भूटान प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ वास्तुकला, चित्रित, इत्यादि चीजों से भी परिपूर्ण है

  • भूटान देश कई तरह के पर्यटन आकर्षण से भरा हुआ है

  • भूटान की एक ऐसा शहर है जो संस्कृतियों और परंपरओं को प्रदर्शित करता है

Bhutan Tour: भूटान हिमालय के दक्षिण पर्वत के दक्षिण तलहटी में स्थित एक बहुत ही सुंदर और छोटा देश है. भूटान बहुत ही रहस्यमय और अदभुत देश है, जो कि भारत और चीन के मध्य में स्थित है. भूटान प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ वास्तुकला, चित्रित, इत्यादि चीजों से भी परिपूर्ण है. पर्यावरण की रक्षा भूटान का एक संवैधानिक दायित्व है.

Also Read: कश्मीर के Tulip Garden ने बनाया ये रिकॉर्ड, जानें क्या है यहां पर खास

भूटान क्यों है खास

भूटान दुनिया के ऐसे पहले कार्बन नेगेटिव (Carbon Negative) देशों में से एक है जहां तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध है. भूटान देश कई तरह के पर्यटन आकर्षण से भरा हुआ है जो प्रकृति प्रेमी लोगों के लिए स्वर्ग के समान है. बहुत से लोग इनकी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से यहां की यात्रा करना पसंद करते है. अगर आप भी भूटान की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें, यहां हम भूटान के पर्यटन स्थलों और जाने के बारे पूरी जानकारी दे रहें हैं.

https://www.instagram.com/p/CpR3vdvP0yR/?hl=en

भूटान पर्यटन स्थल थिम्फु

हिमालय की ऊँची पर्वतमालाओं में बसा थिम्पू भूटान का राजधानी और सबसे बड़ा शहर है. रेदक नदी की तट पर स्तिथ यह शहर प्राकृतिक दृश्य और पर्वत चोटियों से घिरा हुआ है. यह भूटान की एक ऐसा शहर है जो संस्कृतियों और परंपरओं को प्रदर्शित करता है. दिलचस्प बात यह है की यह दुनिया की एक मात्र ऐसा शहर है जहाँ टैफिक लाइट नहीं हैं. यह शहर अपनी संस्कृति और पुराने बिश्व आकर्षणों को बरकरार रखते हुए दुनिया का सबसे आकर्षक शहर के रूप में जाना जाता है. मूल रूप से कई लोकप्रिय दार्शनियों स्थल है जैसे बुद्धा डोरडेन्मा, मेमोरियल चोर्टेन, डेचेनचोलिंग पैलेस, क्लॉक टॉवर स्क्वायर, मोतिथांग ताकिन प्रिजर्व. शांतिपूर्ण और सुखद वातावरण के साथ थिम्फु भूटान में घूमने के लिए सबसे आदर्श जगहों में से एक है.

https://www.instagram.com/p/Ciq0fTiuLsh/?hl=en

वांगड्चू फोडरंग

वांगड्चू फोडरंग भूटान का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो भूटान का बड़ा जिला है यहां प्राचीन मंदिर, मठ और अद्भुत गांव काफी विख्यात है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है. तथा प्राकृतिक प्रमियों के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है और यहां का सुंदर नजारा पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है.

https://www.instagram.com/p/CuI32f5v8L8/?img_index=1

यहां कई दुर्लभ प्रजातियों के जानवरों को देख सकते है जैसे – भालू, तेंदुआ, रेड पाड़ा व भड़ल आदि की कई प्रजातियां देख सकते है. साथ ही यहां आप सुंदर फूलों के बगीचें मौजूद है जैसे – आर्किड फुल, बुरांस फुल, ब्लू पॉपी आदि देख सकते है तथा भूटान की यात्रा के दौरान यहां भी जरुर जाना चाहिए.

Also Read: ‘Mini Ladakh’ घूमने का है शौक तो दिल्ली से कुछ ही दूर पर है ये जगह

फूंटशोलिंग

फूंटशोलिंग भूटान में घूमने की जगहों में से एक है यह भूटान का दूसरा बड़ा शहर है तथा यह शहर भारतीय शहरों के साथ अपनी सीमा साझा करता है. और यह भूटान का बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु है तथा यह शहर चारों और से पर्वत के मध्य बसा हुआ पर्यटकों को आकर्षित करता है साथ ही यहां आप भूटान की संस्कृति देख सकते है.

https://www.instagram.com/p/CwKqS3HpDOI/?img_index=1

यहां एक धार्मिक स्थल मौजूद है जहां अपने परिवार के साथ ज़ंगटो पेलरी लखांग में दर्शन करने यहां एक धार्मिक स्थल मौजूद है जहां अपने परिवार के साथ ज़ंगटो पेलरी लखांग में दर्शन करने जा सकते है. इसके अलावा यहां भूटान गेट, अमो छु क्रोकोडाइल ब्रीडिंग सेंटर, करबंदी मठ और टोर्सा नदी आदि खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर घूम सकते है.

ट्रोंगसा

ट्रोंगसा भूटान के सबसे मशहूर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है. ट्रोंगसा ऊंची पहाड़ की चोटी पर बसा एक शहर है, जो कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत दृश्यों के कारण विख्यात है. यह शहर भी भूटान के अद्भुत शहरों में से एक है. इस शहर के अद्भुत और प्रमुख आकर्षणों ‘ट्रोंगसा द्ज़ोंग’ है, जो एक उड़ते हुए ड्रैगन जैसा दिखाई देता है. इसके अलावा इस शहर का आकर्षण समृद्ध इतिहास और पारंपररिक सफेद धूलि हुई इमारतें और रंग बेरंग पौधे हैं, जिन्हें पर्यटकों द्वारा देखना काफी पसंद किया जाता है.

https://www.instagram.com/p/BM4Nd4ShH5d/

फोबजीखा घाटी

फोबजीखा घाटी भूटान का आकर्षित पर्यटन स्थल है इन घाटियों की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों का मनमोह लेता है तथा प्रकृति प्रेमियों के लिए ये घाटियां स्वर्ग से कम नहीं है। और इन घाटियों का आकार कठोरी जैसा है जो बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। समुंद्री तल से ये घाटियां 3000 मीटर ऊंची है जिसकी वजह से यहां का वातावरण बहुत ही ठंडा एवं सुहावना रहता है। जो पर्यटकों को बहुत ही लुभाता है तथा इन घाटियों में आप कई दुर्लभ जानवरों को देख सकते है साथ ही यहां आप कई सुंदर जगहों पर घूम सकते है।

https://www.instagram.com/p/BQX_n4jhbBN/

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola