'Mini Ladakh' घूमने का है शौक तो दिल्ली से कुछ ही दूर पर है ये जगह

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Aug 2023 2:24 PM

विज्ञापन

Mini Ladakh, Sirohi Lake Tour: अब आप लद्दाख वाली फीलिंग यही दिल्ली एनसीआर में ही ले सकते है . लद्दाख में एक नीले पानी की झील है जिसे पेंगोंग लेक भी कहा जाता हैं.

विज्ञापन

Mini Ladakh, Sirohi Lake Tour: वैसे तो लेह लद्दाख की खूबसूरती की तुलना किसी और जगह से नही की जा सकती. हममें से कितने लोगो का सपना है की जीवन में एक बार तो मनाली से लद्दाख तक की बाइक से यात्रा करनी ही है . लेकिन ये इतना आसान नहीं है जितना लगता हैं. वहा की भौगोलिक स्थिति, तापमान, पर्याप्त समय, पर्याप्त पैसा अच्छी स्वास्थ्य, इत्यादि चीजे भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. असल में इस जगह का नाम सिरोही झील है या फिर आप इसे पानीकोट लेक के नाम से भी जान सकते हैं. पानीकोट झील हरियाणा में बल्लभगढ़-सोहना राजमार्ग से कुछ दूर स्थित है. परिवार/दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये एक बढ़िया जगह है. चलिए आज हम आपको इस जगह के बारे में बताते हैं.

Also Read: फ्लाइट से ट्रैवल करने के पहले जानें दुनिया का इकलौता फल, जिसे प्लेन में नहीं ले जा सकते पैसेंजर्स

जानें सिरोही के बारे में

हममें से कितने लोगो का सपना है की जीवन में एक बार तो मनाली से लद्दाख तक की बाइक से यात्रा करनी ही है . लेकिन ये इतना आसान नहीं है जितना लगता हैं. वहा की भौगोलिक स्थिति, तापमान, पर्याप्त समय, पर्याप्त पैसा अच्छी स्वास्थ्य, इत्यादि चीजे भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.

इसीलिए न जाने कितने लोगो का ये सपना सपना ही रह गया . क्योंकि कभी आपके पास समय होता है .तो पैसे का अभाव हो जाता है . कभी ये दोनो आपके पास होते है तो कभी स्वास्थ दगा दे जाता है. और कभी सब कुछ हो तो लद्दाख जाने के लिए उत्तम मौसम नही मिल पाता . वैसे भी

परिवार के साथ घूमने आएं और झील का उठाएं आनंद

वैसे तो दिल्ली अपने कई पुराने स्मारकों, किलों व बाजारों आदि के कारण ऐतिहासिक मानी जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि फरीदाबाद में एक ऐसी जगह है, जिसे ‘मिनी लद्दाख’ के नाम से भी जाना जाता है. कुछ लोग इसे पेंगोक झील और गोवा बीच कहते हैं. इस जगह का असली नाम सिरोही झील है और लोग इसे पानी कोट झील के नाम से जानते हैं. इस झील की एक अलग ही खासियत है. यहां पर आप परिवार के साथ आसानी से घूमने आ सकते हैं और झील का भरपूर आनंद भी उठा सकते हैं.

क्रिस्टल जैसा दिखता है झील का पानी

यह झील छोटी- छोटी पहाड़ियों से घिरी हुई है, इसलिए इसका नाम पैंगोंग झील भी है. झील का पानी काफी पुराना है और वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक देखने को मिलते हैं. जिसके कारण यहां का पानी थोड़ा मटमैला हो जाता है लेकिन जब पानी शांत हो जाता है तो फिर से क्रिस्टल जैसा दिखने लगता है.

Also Read: Bengaluru: 31 अगस्त से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को संचालित करेगा टर्मिनल 2
लद्दाख की यात्रा आसान नहीं

लद्दाख साल के 6 महीने दुनिया से कटा ही रहता है.क्योंकि अत्यधिक बर्फबारी की वजह से सड़के बंद रहती है इसीलिए तो लद्दाख की यात्रा आसान नहीं रहती. तो अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते है. अब आप लद्दाख वाली फीलिंग यही दिल्ली एनसीआर में ही ले सकते है . लद्दाख में एक नीले पानी की झील है जिसे पेंगोंग लेक भी कहा जाता हैं.

झील की ब्यूटी बेहद खूबसूरत नजर आती है

अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए विश्व विख्यात हैं.जिसे आपने 3 इडियट फिल्म में भी देखा होगा. उसी खुबसूरत झील को देखने लोग इतनी दूर जाते है. उसी झील से मिलती जुलती. उसकी छोटी बहन जैसी एक खूबसूरत झील हमारे एनसीआर के अपने फरीदाबाद के निकट ही है. झील की ब्यूटी बेहद खूबसूरत नजर आती है और इसलिए इसे यहां के लोग पैंगोंग झील से कंपेयर करने लगे. हालांकि यात्रियों के आने से यहां का पानी अब पहले जैसा साफ नजर नहीं आता है.

इसलिए हो सकती है परेशानी

झील के दीदार के लिए आने वालों को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. लेक के आसपास खाने पीने की सुविधा का मिलना मुश्किल है. इसलिए यहां जा रहे हैं तो खानपान का पहले से इंतजाम करके जाएं.

यह झील पहाड़ियों से घिरे एक गांव में स्थित है, तो इसलिए यहां पार्किंग की सुविधा मिलना थोड़ा मुश्किल है. अपनी बाइक झील के पास ही पार्क कर सकते हैं. लेकिन अगर आपके पास गाड़ी है तो उसे कहीं बाहर ही खड़ी कर दें, क्योंकि झील तक बना रास्ता इतना सही नहीं है.

कैसे पहुंचे – सिरोही लेक फरीदाबाद से सोहना रोड पर पड़ती है. सिरोही एक कस्बे का नाम है. इसी के नाम पर इसका नाम सिरोही लेक है . इस झील को पानीकोट झील के नाम से भी जाना जाता है .

दूरी – दिल्ली से यहां तक की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है फरीदाबाद से सिरोही लेक की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है. अपनी गाड़ी या दोस्तो के साथ यात्रा करे . ग्रुप में यात्रा करे. और पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ यात्रा करे .

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola