अमर्त्य सेन बोले: सांप्रदायिकता को खारिज किये बगैर हम टैगोर, नेताजी के योग्य उत्तराधिकारी नहीं बन सकते

Amartya Sen Interview: नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा है कि राजनीतिक दलों के पास व्यक्तिगत हितों को साधने के लिए निश्चित तौर पर अच्छे कारण हैं, लेकिन सांप्रदायिकता को खारिज करना साझा मूल्य होना चाहिए. इसके बिना ‘हम टैगोर और नेताजी के योग्य उत्तराधिकारी’ नहीं बन पायेंगे.
कोलकाता : नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा है कि राजनीतिक दलों के पास व्यक्तिगत हितों को साधने के लिए निश्चित तौर पर अच्छे कारण हैं, लेकिन सांप्रदायिकता को खारिज करना साझा मूल्य होना चाहिए. इसके बिना ‘हम टैगोर और नेताजी के योग्य उत्तराधिकारी’ नहीं बन पायेंगे.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वाम दलों और अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों की यह सुनिश्चित करने के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से कम प्रतिबद्धता नहीं है कि राज्य में सांप्रदायिकता अपना सिर न उठा पाये.
श्री सेन ने ई-मेल पर दिये साक्षात्कार में कहा, ‘धर्मनिरपेक्ष दल अपने विस्तृत कार्यक्रमों में भिन्नता रख सकते हैं, लेकिन सांप्रदायिकता को खारिज करना साझा मूल्य होना चाहिए. वाम दलों की (राज्य को धर्मनिरपेक्ष रखने में) तृणमूल कांग्रेस से कम प्रतिबद्धता नहीं होनी चाहिए.’
Also Read: पश्चिम बंगाल में सौरभ गांगुली होंगे भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार? दिलीप घोष ने दिया ये जवाब
भाजपा की उसकी नीतियों को लेकर प्राय: कड़ी आलोचना करते रहे अमर्त्य सेन ने इस बीच, यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के सांप्रदायिक पक्ष का बहुत पहले ही खुलासा हो चुका है. हार्वर्ड के 87 वर्षीय प्रोफेसर ने कहा कि राज्य के लोग गैर-धर्मनिरपेक्ष दलों को खारिज करेंगे, क्योंकि ‘बंगाल सांप्रदायिकता की वजह से विगत में काफी कुछ झेल चुका है.’
उन्होंने कहा, ‘बंगाल को धर्मनिरपेक्ष और गैर-सांप्रदायिक रखने के उद्देश्य को नुकसान पहुंचाये बिना हर पार्टी के पास अपना खुद का लक्ष्य साधने के लिए अच्छा कारण हो सकता है. पहली चीज निश्चित तौर पर पहले होनी चाहिए. अन्यथा, हम टैगोर और नेताजी के योग्य उत्तराधिकारी नहीं होंगे.’
Also Read: जादवपुर विश्वविद्यालय के डीन अमिताव दत्त ने इस्तीफा दिया, जानें, क्या है त्यागपत्र की वजह
अमर्त्य सेन ने कहा कि हर किसी को याद रखना चाहिए कि राज्य से संबंध रखने वाली सभी महान हस्तियां एकता चाहती थीं और उन्होंने एकता के लिए ही काम किया. उन्होंने कहा, ‘रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और स्वामी विवेकानंद, सभी ने संयुक्त बंगाली संस्कृति की चाहत और पैरवी की तथा उनके सामाजिक लक्ष्य में एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काने की कोई जगह नहीं है.’
Also Read: Eclipse Calendar 2021: बंगाल के लोग 26 मई को करेंगे पूर्ण चंद्रग्रहण का दीदार, 2021 में कुल 4 ग्रहण
नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री ने कहा, ‘इसी बंगाली संस्कृति की हम प्रशंसा और समर्थन करते हैं. काजी नजरुल इसलाम भी अन्य नेताओं की तरह एक बड़े बंगाली नेता हैं. विगत में बंगाल सांप्रदायिकता की वजह से काफी कुछ झेल चुका है तथा इसे मजबूती से खारिज करने की बात सीखी है.’
विश्व भारती में भूमि पर उनके परिवार के कथित अवैध कब्जे से संबंधित हालिया विवाद पर अर्थशास्त्री ने आरोप को खारिज किया और कहा कि पवित्र संस्थान के कुलपति ने ‘झूठा बयान’ दिया है. उन्होंने कहा, ‘मैं चकित हूं कि विश्व भारती के कुलपति किस तरह फालतू चीजें कर रहे हैं, जैसे कि उनकी भूमि पर मेरे कथित कब्जे के बारे में मीडिया को झूठे बयान दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने मुझे कोई जमीन लौटाने के बारे में कभी नहीं लिखा.’
Also Read: Bengal Chunav 2021: भाजपा के लिए बंगाल में फायदेमंद कौन! कांग्रेस-वामदल गठबंधन या ओवैसी
यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी छवि को खराब करने का प्रयास है, सेन ने कहा, ‘हो सकता है, जैसा आप कह रहे हैं.’ श्री सेन ने हालांकि, विवाद के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने से इनकार किया जैसा कि विभिन्न तबकों में कहा जा रहा है.
अमर्त्य सेन ने कहा, ‘निश्चित तौर पर, मैं ऐसी किसी भी राजनीतिक पार्टी का आलोचक हूं, जो खासतौर पर हिंदू और मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक तथा विभाजक भावनाएं भड़काती है. निश्चित तौर पर, विद्युत चक्रवर्ती, विश्व भारती के कुलपति, भाजपा के निर्देशों का पालन करने का साक्ष्य देते हैं. लेकिन, यह निष्कर्ष देना बहुत जल्दबाजी होगा कि इन झूठे आरोपों के लिए भाजपा जिम्मेदार है.’
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




